Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सफाई कर्मियों की सरकार को खुली चुनौती:8 हजार वेतन में नेता अपने बच्चों को पाले, 2027 में सत्ता करके रहेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मई दिवस समारोह समिति, इलाहाबाद” द्वारा श्रमिकों के अधिकारों और मौजूदा चुनौतियों को लेकर एक विस्तृत प्रस्ताव जारी किया गया। समिति के संयोजक हरिश्चंद्र द्विवेदी ने कहा कि मई दिवस की 141वीं वर्षगांठ ऐसे समय में मनाई जा रही है, जब देश का श्रमिक वर्ग गंभीर संकट से गुजर रहा है। प्रस्ताव में केंद्र सरकार के चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का विरोध करते हुए कहा गया कि इन कानूनों से श्रमिकों के अधिकार कमजोर हुए हैं। 9 जुलाई 2025 और 12 फरवरी 2026 को हुई देशव्यापी हड़तालों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि करोड़ों श्रमिकों ने इसमें भाग लेकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। समिति ने अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया कि लगातार प्रयासों से महानगरीय बस सेवा से निकाले गए 182 कंडक्टरों और 158 ड्राइवरों को पुनः बहाल कराया गया। नगर निगम के सफाईकर्मियों ने भी बोनस और ऑनलाइन उपस्थिति जैसे मुद्दों पर सफलता हासिल की। इस दौरान नगर निगम के सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में कई लाख फैक्ट्रियां बंद हो गईं, जिससे करोड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए। उन्होंने कहा कि जो श्रमिक ठेके पर किसी तरह काम कर रहे थे, वे भी अब रोजगार से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मात्र 8 हजार रुपये में काम कराया जा रहा है। प्रदीप ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “हम भाजपा सरकार और देश के नेताओं से पूछना चाहते हैं कि क्या वे 8-8.5 हजार रुपये में अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकते हैं?” उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। “आज 1 मई को हम ऐलान करते हैं कि साथी तैयार हो जाएं, इलाहाबाद में ऐतिहासिक हड़ताल होगी। सफाई मजदूर गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और 2027 में सत्ता परिवर्तन का रास्ता तैयार करेंगे,” उन्होंने कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व IPS सुभाष गुप्ता का लंबी बीमारी से निधन:80 वर्ष की आयु में गाजियाबाद में ली अंतिम सांस
    Next Article
    कन्नौज में सड़क हादसे में भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत:डिवाइडर से टकराई इनोवा, ड्राइवर को झपकी आई, 3 घायलों में 2 गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment