Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में सड़क हादसे में भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत:डिवाइडर से टकराई इनोवा, ड्राइवर को झपकी आई, 3 घायलों में 2 गंभीर

    5 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में तेज रफ्तार इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बिहार के भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। वहीं हादसे में 3 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। इनोवा में 4 लोग सवार थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। दो की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। बिहार के भागलपुर जिले के आस्था पटल मंदिर निवासी विनोद मंडल (40) दिल्ली से पटना जा रहे थे। कार में उनके साथ भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा (52) निवासी भागलपुर, उनकी साली कुमारी सपना (23) निवासी भागलपुर और विभु आर्यन (20) निवासी शोभागंज, सासाराम (रोहतास) भी सवार थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे तालग्राम थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या 169 रनवा के पास ड्राइवर विनोद मंडल को झपकी आ गई। इससे इनोवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से रगड़ती हुई एनपीआर के मध्य पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में प्रवीण सिंह कुशवाहा और कुमारी सपना गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद मंडल और विभु आर्यन को मामूली चोटें आईं। तालग्राम पुलिस, गश्ती दल, सेफ्टी व रिकवरी टीम और एंबुलेंस के साथ सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाकर तालग्राम थाने पहुंचाया गया। मौके से मिले दो मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिए गए। हादसे के बाद मार्ग को साफ कर यातायात सुचारू कर दिया गया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सफाई कर्मियों की सरकार को खुली चुनौती:8 हजार वेतन में नेता अपने बच्चों को पाले, 2027 में सत्ता करके रहेंगे
    Next Article
    बलरामपुर एसपी ने किया 14 उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर:14 उपनिरीक्षक को मिली नई तैनाती, कानून व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment