Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व IPS सुभाष गुप्ता का लंबी बीमारी से निधन:80 वर्ष की आयु में गाजियाबाद में ली अंतिम सांस

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के राजा का रामपुर कस्बा निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी सुभाष गुप्ता का बुधवार शाम गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, सुभाष गुप्ता कुछ समय से अस्वस्थ थे और गाजियाबाद में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके भतीजे ऋषभ गुप्ता ने बताया कि परिवार के सदस्यों को उनके निधन की सूचना दी गई। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें से एक अमेरिका में कार्यरत है। उनके आने का इंतजार करने के बाद शुक्रवार सुबह गाजियाबाद में ही विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। सुभाष गुप्ता का पुलिस सेवा में एक लंबा और उल्लेखनीय कार्यकाल रहा। वर्ष 1972 में उनका चयन पीपीएस के रूप में हुआ था। पदोन्नति के बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान, वे एसपी अल्मोड़ा और बस्ती, एसएसपी बरेली, नैनीताल और बुलंदशहर, तथा डीआईजी आगरा और वाराणसी जैसे अहम पदों पर तैनात रहे। वे वर्ष 2008 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पहचान एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सौम्य स्वभाव के अधिकारी के रूप में थी। वे हमेशा जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे, जिसके कारण उन्हें समाज में विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके निधन से पुलिस विभाग के साथ-साथ समाज ने एक अनुभवी और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। नगर के गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हॉस्पिटल संचालक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद
    Next Article
    प्रयागराज में सफाई कर्मियों की सरकार को खुली चुनौती:8 हजार वेतन में नेता अपने बच्चों को पाले, 2027 में सत्ता करके रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment