Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हॉस्पिटल संचालक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर गांव में गुरुवार देर रात एक हॉस्पिटल संचालक के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी हॉस्पिटल के संचालक रॉबिन भड़ाना और उनके भतीजे आकाश के जुर्रानपुर स्थित आवास पर हुई। रात करीब 2:30 बजे तीन बाइकों पर सवार होकर आए नौ बदमाशों ने उनके घर पर हमला किया। बदमाशों ने घर के बाहर खड़े होकर कई राउंड फायरिंग की, जिसके निशान मकान की दीवारों और गेट पर साफ देखे जा सकते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिजली बंबा बाईपास की ओर फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव के लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश फायरिंग करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित रॉबिन भड़ाना ने पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और उन्हें इस घटना के पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि इलाके में सुरक्षा का माहौल फिर से कायम हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में 649 वाहनों का चालान:तीन जब्त; संदिग्धों की गहन जांच
    Next Article
    पूर्व IPS सुभाष गुप्ता का लंबी बीमारी से निधन:80 वर्ष की आयु में गाजियाबाद में ली अंतिम सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment