Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 25 दिसंबर से महापौर कप शुरू होगा:25 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, शहर के अलग-अलग मैदानों पर होंगे मुकाबले

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में महापौर कप खेल प्रतियोगिता 25 दिसंबर से शुरू होगी। यह आयोजन 5 जनवरी 2027 तक चलेगा। इसमें 25 खेलों को शामिल किया गया है। शहर के अलग-अलग खेल मैदानों और प्रांगणों में मुकाबले कराए जाएंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर निगम स्मार्ट सिटी हॉल में बैठक हुई। महापौर गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न खेलों के सचिव और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मैदानों और आयोजन की व्यवस्था पर चर्चा बैठक में प्रतियोगिताओं के संचालन, खेल मैदानों की व्यवस्था और आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। खेल प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे, ताकि सभी मुकाबले बेहतर तालमेल के साथ कराए जा सकें। इस दौरान नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त आदाब असलम, पार्षद आशीष द्विवेदी, आयोजन सचिव और विभिन्न खेलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इन खेलों में होंगे मुकाबले महापौर कप में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट, कैरम, शतरंज, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, स्केटिंग, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, कयाकिंग, कैनोइंग, कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, पैरा एथलेटिक्स, कुश्ती, योग और स्विमिंग को शामिल किया गया है। खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि महापौर कप का उद्देश्य शहर की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच देना है। इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों से आपसी तालमेल के साथ प्रतियोगिताएं कराने की अपील की। बैठक में लॉन टेनिस सचिव ऋषि शर्मा, कयाकिंग से मानस मिश्रा, एथलेटिक्स से सतेंद्र सिंह, योग से दीप्ति माहेश्वरी, बृजेश कुमार और यशस्वी शुक्ला समेत विभिन्न खेलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जबलपुर का सीताराम मंदिर माघ मेले में सेवा शिविर लगाएगा:पूरे माघ मास भंडारा चलेगा; हवन, सत्संग, कथा और संत सम्मेलन भी होगा
    Next Article
    गोंडा में रामकथा में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश महाराज:राम-कृष्ण की लीलाओं को बताया एक, राम मंदिर निर्माण में बृजवासियों के योगदान को सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment