Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में रामकथा में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश महाराज:राम-कृष्ण की लीलाओं को बताया एक, राम मंदिर निर्माण में बृजवासियों के योगदान को सराहा

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा के जयप्रभा ग्राम में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश जी महाराज पहुंचे। उन्होंने पहली बार राजन जी महाराज की कथा में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। मंच पर माला पहनाकर किया स्वागत बुधवार देर शाम करीब छह बजे कथा में पहुंचे इंद्रेश जी महाराज का कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने श्रीराम कथा मंच पर माला पहनाकर स्वागत किया। मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए इंद्रेश जी महाराज ने कहा, "वैसे तो जहां अमृत कलश की बूंदें गिरती हैं, वहां कुंभ लगता है, लेकिन हमारे राजन जी महाराज का मुखामृत जहां बरसता है, वहां भी कुंभ प्रकट हो ही जाता है।" अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में बृजवासियों के योगदान को सराहा इंद्रेश जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पूरे भारतवर्ष के लोगों ने पहल की थी, लेकिन बृजवासियों ने कभी यह नहीं सोचा कि वे केवल भगवान कृष्ण के उपासक हैं। बृजवासियों ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने भगवान राम और श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि दोनों के प्रेम में कोई भेदभाव नहीं है। हम दोनों को एक ही भाव से मानते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने जितनी भी लीलाएं कीं, उनमें उनके गुरुदेव स्वयं भगवान श्रीराम ही हैं। श्रीराम की लीलाओं के अंशों को आगे बढ़ाते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाएं रची हैं। 999 रास भगवान श्रीराम ने किए थे एक रोचक प्रसंग सुनाते हुए इंद्रेश जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को 'राज बिहारी' के रूप में देखा जाता है, लेकिन संतजन बताते हैं कि 999 रास भगवान श्रीराम ने ही किए थे। उन्होंने बताया कि जब भगवान राम 1000वां रास कर रहे थे, तभी जयंत ने उसमें बाधा डाल दी। इस पर भगवान राम ने विचार किया कि शेष रास द्वापर युग में करेंगे। एक युग से उस रास की प्रतीक्षा हो रही थी। इसलिए वही शेष रास अत्यंत विस्तृत रूप में ब्रज मंडल में संपन्न हुआ। राजन जी महाराज ने अगली कथा की तारीख बताई कथा के समापन के बाद राजन जी महाराज ने इंद्रेश जी महाराज को आश्वासन दिया कि वह आगामी 30 मई 2027 से सात जून 2027 तक अपनी श्रीराम कथा सुनाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 25 दिसंबर से महापौर कप शुरू होगा:25 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, शहर के अलग-अलग मैदानों पर होंगे मुकाबले
    Next Article
    कानपुर कमिश्नरेट से 127 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर:तबादले के लिए 141 की सूची भेजी गई थी, 35 थानेदार भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment