Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में दहेज हत्या का आरोप पति और सास गिरफ्तार:महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने दर्ज कराया 8 लोगों पर केस

    17 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के बाबूपट्टी गांव का है। मृतक के भाई शिव प्रकाश सरोज के अनुसार, उनकी बहन की शादी 2020 में सिंगाही गांव निवासी महेंद्र सरोज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग 2 लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर महिला घर के अंदर बेड पर मृत अवस्था में मिली। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या पति महेंद्र सरोज, सास रेखा सरोज समेत अन्य परिजनों रेखा, रवि और किरण ने मिलकर की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार दोपहर पुलिस ने नरसिंहगढ़ पुल के पास चेकिंग के दौरान पति महेंद्र सरोज (36) और सास रेखा सरोज (55) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दो बच्चों की मां लापता, धर्मांतरण का आरोप:परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया
    Next Article
    कानपुर में चंदौली का गैंग कर रहा था लूटपाट:बिस्कुट खाकर उल्टी करते फिर उड़ा देते जेवरात-बैग, सरगना को मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment