Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में अगले 2 दिनों में 41 डिग्री जायेगा तापमान:भीषण गर्मी में सरकारी स्कूलों का नहीं बदला समय, 2 बजे तक खुल रहे स्कूल

    2 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी की दस्तक शुरु हो चुकी है। अप्रैल माह आधे से अधिक बीत चुका है। जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंचना शुरू हो रहा है। लेकिन सरकारी स्कूलों का समय अभी भी नहीं बदला है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को और भी अधिक गर्मी का सामना करना होगा। आज दिन का तापमान जानिए सुबह के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह से तेज धूप है। जहां दोपहर के समय सन्नाटा पसरने लगा है।आज हवा की गति भी सामान्य यानी 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है। अगले 48 घंटे में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की ओर भी बढ़ोतरी होगी। सरकारी स्कूलों में नहीं बदला समय गाजियाबाद में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में अभी समय नहीं बदला गया है। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक स्कूलों का समय है। जबकि यूपी के कई जिलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल का टाइम सुबह 7 से 12 बजे तक किया है। रात का तापमान लगातार बढ़ रहा गाजियाबाद में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है, आज भी तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। 3 दिन पहले शुक्रवार शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आया। जहां शाम के समय आंधी जैसा मौसम बना रहा, रात में हल्की बारिश हुई। रात में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। आज हवा की गति कम है। रात का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो पोखरों का होगा सुंदरीकरण, 8 करोड़ खर्च होंगे:घाट, पाथवे, ओपन जिम का होगा निर्माण; लगेगी सोलर लाइट
    Next Article
    'AMU मिनी पाकिस्तान है, तुझे हलाल कर यहीं दफना देंगे:बीटेक छात्रा से मिलने पहुंचे डॉक्टर को धमकी, पुलिस ने दो छात्रों को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment