Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चंदौली का गैंग कर रहा था लूटपाट:बिस्कुट खाकर उल्टी करते फिर उड़ा देते जेवरात-बैग, सरगना को मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा

    16 hours ago

    2

    0

    कानपुर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। यह गिरोह ऑटो से चलता है। इसमें बैठने वाली सवारियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। देर रात सवारियों से लूटपाट करते तो दिन में सवारियों पर उल्टी करके उलझा देते हुए और फिर उनका मंगलसूत्र, पर्स या कीमती सामान उड़ा देते थे। पुलिस ने गैंग में शामिल दो महिलाओं और युवकों को छापेमारी करके अरेस्ट किया, जबकि मौके से भागा सरगना को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया। चंदौली का यह गिरोह कानपुर में आकर बीते कई दिनों से ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने शातिरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। ऑटो ड्राइवर बनकर गैंग देता था सवारियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने रविवार दोपहर को अपने दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गिरोह का खुलासा किया। डीसीपी साउथ ने बताया कि बताया कि 23 मार्च को बर्रा दामोदर नगर में ऑटो सवार महिला के ऊपर उसके बगल बैठी महिला ने उल्टी कर दी। इसके बाद इस दौरान उसे उलझाकर दूसरी महिला ने उसका मंगलसूत्र और पर्स उड़ा दिया था। महिला ने बर्रा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में बर्रा पुलिस ऑटो नंबर के आधार पर जांच करते हुए करीब एक महीना बाद गैंग तक पहुंच गई। पुलिस ने रविवार को बर्रा बाईपास के पास से गैंग में शामिल चार आरोपियों माला, रिंकू, नंदिनी और प्रिंस चौधरी को अरेस्ट कर लिया। जबकि पांचवा आरोपी व गिरोह का सरगना अभिषेक मौके से भाग निकला। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से भोर में अभिषेक को फत्तेपुर मोड़ जरौली के पास घेराबंदी की तो शातिर ने सीधे पुलिस पर फायर झोंक दिया। गोली बर्रा थाना प्रभारी के सीने में लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से थानेदार की जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक को चारों तरफ से घेर लिया और पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। प्राथमिक इलाज के लिए हैलट में एडमिट कराया। इसके बाद पुलिस ने पांचों को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। उल्टी करके उलझाते फिर उड़ाते थे जेवरात व पर्स डीसीपी साउथ ने बताया कि यह गिरोह बेहद शातिर लोगों को है, इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह की महिलाएं पार्ले जी बिस्कुट खाकर मुंह में रखे रहती थी और उल्टी होने का बहाना बनाकर सवारियों पर उगल देती थीं। सवारी उल्टी के बाद उलझ जाती तो उसका पर्स, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान उड़ाकर गैंग के सदस्य गायब हो जाते थे। ये आरोपी हुए आरेस्ट चंदौली का गैंग कानपुर में था सक्रिय डीसीपी ने बताया कि गैंग में रहने वाले शातिर मूलरूप से चंदौली के रहने वाले हैं। यह लोग कभी कानपुर तो कभी दूसरे जिले में जाते और परिवार की तरह रहते हैं। एक व्यक्ति आटो चलाता है, किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगेकि किराए का कमरा लेकर ऑटो चलाकर परिवार का गुजर बसर करने वाले शातिर लुटेरे हैं। इसके बाद यह लोग ताबड़तोड़ एक के बाद एक लूटपाट और छिनैती की वारदात को अंजाम देते और कुछ दिनों बाद ही अपना ठिकाना बदल देते थे, लेकिन इस बार बर्रा थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत से गैंग तक पहुंच गई और सरगना समेत पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में दहेज हत्या का आरोप पति और सास गिरफ्तार:महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने दर्ज कराया 8 लोगों पर केस
    Next Article
    गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक:दोस्तों के साथ पीपा पुल पर गया था, 24 घंटे बाद उतरता मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment