Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ‘वेलनेस सिटी’ पर माफिया की छाया:अहमद की 50 बीघा जमीन चिन्हित, 200 बीघा बेनामी पर भी नजर

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुल्तानपुर रोड स्थित एलडीए की महत्वाकांक्षी वेलनेस सिटी आवासीय योजना में माफिया और प्रभावशाली लोगों की बड़ी हिस्सेदारी सामने आई है। एलडीए की गोपनीय जांच में खुलासा हुआ है कि दिवंगत माफिया की 50 बीघे से अधिक जमीन योजना के भीतर और आसपास मौजूद है। अब इस जमीन को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जांच में 20 से 25 प्रभावशाली लोगों की करीब 200 बीघा बेनामी जमीन का भी पता चला है। एलडीए इन सभी जमीनों की गहन पड़ताल कर रहा है। योजना अटकी, 10 महीने में सिर्फ चौथाई जमीन मिली करीब 1,198 एकड़ में लैंडपूलिंग मॉडल पर विकसित हो रही इस योजना को जमीन की कमी के चलते गति नहीं मिल पा रही है। एलडीए को अब तक महज एक-चौथाई जमीन ही मिल सकी है। जांच में सामने आया कि बड़ी मात्रा में जमीन माफिया और दबंगों के कब्जे या बेनामी नामों पर दर्ज है। अब यह खंगाला जा रहा है कि संबंधित खसरा नंबर किनके नाम हैं और वास्तविक मालिक कौन है। रियल एस्टेट कंपनियों ने पहले ही जमाया कब्जा योजना में शामिल आठ गांवों में दर्जनभर रियल एस्टेट कंपनियां पहले ही जमीन खरीद चुकी हैं। कई कंपनियों ने कॉलोनियों के लिए एलडीए से लेआउट भी पास करा लिया है। सूत्रों के अनुसार, एक कंपनी जौनपुर के चर्चित पूर्व सांसद से जुड़ी बताई जा रही है, जो कागजों पर रिश्तेदार के नाम पर संचालित है। इससे एलडीए को जमीन जुटाने में और मुश्किल हो रही है। इन गांवों में विकसित होनी है योजना बक्कास, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा और मस्तेमऊ गांव योजना में शामिल हैं। जिला प्रशासन से मांगी गई रिपोर्ट एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के अनुसार, कुछ बेनामी जमीनों का पता चल चुका है। मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद साफ हो जाएगा कि जमीन किसकी है और किन नामों पर दर्ज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 150 CCTV खंगालकर मासूम को किया बरामद:वीडियो एक्सपर्ट की मदद से अपहर्ताओं तक पहुंची पुलिस
    Next Article
    सर्राफा व्यवसायी समर गोली कांड को लेकर मुकदमा दर्ज:खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन, घायल का चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment