Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में सड़क किनारे गड्ढे से डीजल भरते दिखे लोग,VIDEO:जहानाबाद फ्लाईओवर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के हथिगवां में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद फ्लाईओवर के पास रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इसके बाद जो तस्वीरें सामने आईं उसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अनियंत्रित होकर पलटे एक टैंकर से रिस रहे डीजल को लूटने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के पास पलटा टैंकर जानकारी के मुताबिक, गुजरात से कोलकाता जा रहा एक डीजल टैंकर रविवार शाम करीब पांच बजे जहानाबाद फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक विमल सिंह (निवासी वैशाली, बिहार) को मामूली चोटें आईं। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ी जनहानि टल गई। सुरक्षा को ताक पर रख डीजल बटोरते दिखे लोग सोमवार को सामने आए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टैंकर पलटने के बाद हाईवे की नालियों और गड्ढों में जमा हुए डीजल को निकालने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग पहुंच गए। लोग हाथों में बाल्टियां, डिब्बे और बोतलें लेकर अपनी जान जोखिम में डालकर डीजल इकट्ठा करते नजर आए। ज्वलनशील पदार्थ के पास इस तरह की लापरवाही किसी बड़े अग्निकांड को दावत दे सकती थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना पर हथिगवां पुलिस, फायर ब्रिगेड और हाईवे अथॉरिटी की टीमें मौके पर पहुंचीं। हाइड्रा मशीन की मदद से टैंकर को सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग चोरी-छिपे डीजल भरते रहे। पुलिस ने लोगों से ऐसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के नए DM बनाए गए अरविंद कुमार चौहान:शामली से भेजे गए, मनीष बंसल का आगरा ट्रांसफर
    Next Article
    गोरखपुर में गिरोह बनाकर चोरी करने वाले 5 गिरफ्तार:दिनभर घूमकर रेकी करते हैं, रात को बंद घरों का चटकाते हैं ताला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment