Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के नए DM बनाए गए अरविंद कुमार चौहान:शामली से भेजे गए, मनीष बंसल का आगरा ट्रांसफर

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल का ट्रांसफर आगरा कर दिया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के IAS अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का नया डीएम बनाया है। अरविंद कुमार चौहान इससे पहले शामली के DM थे। इस बदलाव के बाद जिले के प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मनीष बंसल का सहारनपुर में कार्यकाल सक्रिय और प्रभावी रहा। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी गति प्रदान की। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू हुईं और प्रशासनिक पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया। अब वे आगरा में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सहारनपुर के नए डीएम अरविंद कुमार चौहान एक अनुभवी अधिकारी हैं। वे मूल रूप से देवरिया जिले के भटनी विकास खंड के बॉसदेव चक गांव के निवासी हैं। आईएएस सेवा में आने से पहले उन्होंने लगभग नौ वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवा दी। प्रशासनिक सेवा में उन्होंने मिर्जापुर और आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया है। वे उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी सेवाएं दी हैं। सहारनपुर में अरविंद कुमार चौहान के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, विकास योजनाओं को गति देने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने की चुनौतियां होंगी। आम जनता और जनप्रतिनिधियों की नजर उनके कामकाज पर रहेगी। इस प्रशासनिक बदलाव को शासन की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में आबादी में घुसा हिरण का शावक:वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में सड़क किनारे गड्ढे से डीजल भरते दिखे लोग,VIDEO:जहानाबाद फ्लाईओवर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment