Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गिरोह बनाकर चोरी करने वाले 5 गिरफ्तार:दिनभर घूमकर रेकी करते हैं, रात को बंद घरों का चटकाते हैं ताला

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर गोरखनाथ थाना क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तिवारीपुर के निजामपुर चौराहा निवासी मुस्तकीम, गोरखनाथ के हुसैनाबाद जमुनहियाबाग निवासी सलमान अंसारी, चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मोहम्मद कैफ, शेखपुरवा निवासी नादिर बेग और तिवारीपुर के नर्सिंहपुर निवासी विशाल कुमार अग्रहरि शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, 191 ग्राम चांदी, चोरी के पैसे से खरीदी गई एक दोपहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घर वापस आए तो टूटा था ताला 10 मार्च को संतोष नगर, लच्छीपुर, बरगदवां निवासी सुबेदार पुष्पाकर अपने परिवार के साथ देवरिया गए हुए थे। अगले दिन 11 मार्च को जब वे घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी का लॉकर भी तोड़ा गया था और उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी हो चुकी थी। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना गोरखनाथ में मामला दर्ज किया गया था। दो टीमें इसकी जांच कर रही थीं। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि बंद मकान में चोरी की वारदात के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से नकद और चांदी भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में सड़क किनारे गड्ढे से डीजल भरते दिखे लोग,VIDEO:जहानाबाद फ्लाईओवर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी में किशोर को बस ने रौंदा, मौत:दाऊदपुर बाइक से दूध लेने जा रहा था, चालक बस छोड़कर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment