Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ का छात्र खान सर से मिलने पटना पैदल निकला:सेवराई में लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया, UPSC क्वालीफाई करने का सपना

    5 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के छात्र प्रवीण चौधरी पटना में खान सर से मिलने के लिए पैदल यात्रा पर निकले हैं। 9 मार्च को शुरू हुई उनकी यह यात्रा अब गाजीपुर जनपद की सेवराई तहसील पहुंच गई है, जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रवीण का सपना यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। उन्होंने बताया कि पहले वह एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी थे, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण वह एक होटल में रोटी बनाने का काम करते हैं, हालांकि उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा पूरी की है। प्रवीण को उम्मीद है कि खान सर से मिलने के बाद उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई में मार्गदर्शन और मदद मिलेगी। इससे वह अपना और अपने माता-पिता का प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकेंगे। यात्रा के दौरान प्रवीण ने बताया कि लोग अक्सर उनकी मदद के लिए आगे आते हैं। वह रास्ते में मंदिर, मस्जिद, रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन या किसी के घर पर रुक कर रात्रि विश्राम करते हैं। 9 मार्च को शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गई है। प्रवीण प्रतिदिन लगभग 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलते हैं। सेवराई पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रवीण अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। उनके माता-पिता के अलावा उनके तीन भाई और तीन बहनें हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश ने बदली ईद की नमाज की तस्वीर:बस्ती में मस्जिदों में अदा हुई नमाज; सेवईयों की मिठास संग गूंजी मुबारकबाद
    Next Article
    लखनऊ में रेल के डिब्बे में बना रेस्टोरेंट बंद:मैनेजर बोले- 3 मार्च से नहीं मिला गैस सिलेंडर, रोजाना 20 हजार रुपए का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment