Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पांच अस्थाई चौकी बनी:7 अतिरिक्त पीआरवी वाहन तैनात, सुरक्षा के मद्देनजर लिया निर्णय

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ यातायात को सुचारु बनाने के उद्देश्य से एयरपोर्ट के आसपास 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए 7 अतिरिक्त पीसीआर/पीआरवी वाहन भी तैनात किए गए हैं। इन 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियों में माइल स्टोन-32 कि.मी., कार्गो टर्मिनल और डोमेस्टिक टर्मिनल की चौकियां नवसृजित थाना 'जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन' के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा के लिए संचालित की जा रही हैं। वहीं, बाहरी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए थाना रबूपुरा के अंतर्गत माइल स्टोन-27 कि.मी. और थाना दनकौर के अंतर्गत माइल स्टोन-15 कि.मी. पर चौकियां स्थापित की गई हैं। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कुल 7 अतिरिक्त पीआरवी/पीसीआर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से एक पीसीआर वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल से फलैदा कट तक गश्त करेगा, जबकि दूसरा पीसीआर वाहन एयरपोर्ट के मुख्य पहुँच मार्ग पर तैनात रहेगा। दो पीआरवी वाहन एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान करेंगे, जिनमें स्कार्पियो इंटरचेंज से थोरा तक और नगला हुकम सिंह से बंकापुर खुर्जा रोड तक के मार्ग शामिल हैं। शेष तीन पीआरवी वाहन 'जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन' के क्षेत्राधिकार में गश्त करेंगे। सभी पीआरवी वाहन अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौबस्ता में गोवंश की गर्दन काट माहौल बिगाड़ने की कोशिश:हिंदू संगठनों ने हंगामा किया, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम; संदिग्ध CCTV में कैद
    Next Article
    मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले सगे भाई गिरफ्तार:डेटिंग ऐप पर आईडी बनाकर करते शिकार, गैंग के पांच सदस्य पहले पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment