Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौबस्ता में गोवंश की गर्दन काट माहौल बिगाड़ने की कोशिश:हिंदू संगठनों ने हंगामा किया, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम; संदिग्ध CCTV में कैद

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के नौबस्ता के हंसपुरम में शुक्रवार देर रात अज्ञात ने घर के बाहर बंधे गोवंश को पार्क में लाकर उसकी गर्दन काट कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। शनिवार सुबह मुहल्ले के लोगों ने खून से लथपथ गोवंश देखा। कुछ ही देर में इलाके में लोगों की भीड़ जुड़ गई। सूचना पर बजरंग दल और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गोवंश के शव को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी के पास गड्ढा खुदवा कर दफना दिया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तड़के 3.33 बजे एक संदिग्ध कंबल ओढ़ कर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की। टहलने निकले लोगों ने पड़ा देखा शव नौबस्ता हंसपुरम निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि उनकी पास तीन गौवंश है। शुक्रवार रात गौवंश घर के बाहर बंधे हुए थे। देर रात अज्ञात युवक गौवंश को घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित पार्क में लाकर उसकी गर्दन काट दी। शनिवार सुबह इलाके में रहने वाले ठेकेदार गोपाल सिंह चौहान पार्क में टहलने पहुंचे, जहां पार्क में बने हनुमान व दुर्गा मंदिर के पास रक्तरंजित गोवंश पड़ा मिला। जानकारी पाकर बजरंगदल, विहिप और हिंदू गौरक्षक दल के पदाधिकारियों ने मौके पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गोवंश की हत्या के बाद उसकी खाल उतार दी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन गोवंश की हत्या हो रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। माहौल बिगड़ता देख नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर बिना पोस्टमार्टम कराए आनन–फानन में हंसपुरम आवास विकास चौकी के पास शव गोवंश को दफना दिया। गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने अल्टीमेटमल दिया कि अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने गोवंश स्वामी अशोक तिवारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 22 मार्च को होली मिलन समारोह:क्षत्रिय महासभा का शक्ति प्रदर्शन, 150 लोगों होंगे सम्मानित
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पांच अस्थाई चौकी बनी:7 अतिरिक्त पीआरवी वाहन तैनात, सुरक्षा के मद्देनजर लिया निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment