Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रेल के डिब्बे में बना रेस्टोरेंट बंद:मैनेजर बोले- 3 मार्च से नहीं मिला गैस सिलेंडर, रोजाना 20 हजार रुपए का नुकसान

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रेन के डिब्बे में बना रेस्टोरेंट गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहा है। 3 मार्च से गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण किचन के चूल्हे लगभग बुझ गए हैं। सिर्फ कोयले की भट्ठियां धधक रही हैं। इसकी वजह से रेस्टोरेंट का सामान्य रूप से नहीं चल पा रहा है। सिर्फ कोयले की भट्‌ठियों पर बनने वालीं खाने-पीने की चीजें ही बन रही हैं। इसकी वजह से यहां काम करने वाले आधे कर्मचारियों को फिलहाल छुट्‌टी दे दी गई है। रेस्टोरेंट करीब 20 हजार रुपए प्रतिदिन घाटे में चल रहा है। 'गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा तो बंद करना पड़ेगा रेस्टोरेंट' रेस्टोरेंट के मैनेजर विमलेश बताते हैं कि 3 मार्च से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। सिर्फ कोयले की भट्‌ठी और तंदूर पर जो बन सकता है, वही बना रहे हैं। बाकी सभी गैस चूल्हे बंद पड़े हैं। इस वजह से हर दिन करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। 14 में से 7 कर्मचारियों की छुट्‌टी हुई इस संकट का सबसे बड़ा असर यहां काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ा है। मुख्य शेफ विजय कश्यप बताते हैं कि काम ठप होने के कारण आधे स्टाफ को हटाना पड़ा। पहले यहां 14 लोग काम करते थे, लेकिन अब सिर्फ 7 ही बचे हैं। पिछले 10 दिनों से हम लोग ठीक से खाना भी नहीं बना पा रहे हैं। निराश होकर लौट रहे हैं ग्राहक रेस्टोरेंट में पहले हर समय ग्राहकों की भीड़ रहती थी। खासकर रात में यात्रियों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। अब हालात बदल गए हैं। मेन्यू के ज्यादातर आइटम उपलब्ध नहीं हैं, जिससे ग्राहक निराश होकर वापस लौट रहे हैं। तंदूर-भट्‌ठी पर सीमित खाना बनने की वजह से रेस्टोरेंट की पहचान और भरोसा दोनों पर असर पड़ रहा है। हरदिन बढ़ रहा नुकसान मैनेजर विमलेश का कहना है कि गैस की किल्लत ने रेस्टोरेंट की आर्थिक स्थिति को हिला कर रख दिया है। रोजाना नुकसान हो रहा है, जबकि खर्चे लगातार बने हुए हैं। ऐसे में प्रबंधन के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक यह स्थिति झेली जा सकती है? कर्मचारियों का भविष्य दांव पर लगा शेफ विजय कश्यप ने बताया कि यह संकट सिर्फ रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं है। इससे जुड़े कई परिवारों की आजीविका पर असर पड़ा है। जिन कारीगरों और कर्मचारियों की कमाई इसी पर निर्भर थी, उनके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द गैस सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो यह रेल कोच रेस्टोरेंट कुछ दिनों के लिए बंद हो सकता है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- गैस संकट से बदला लखनऊ का जायका : एक हफ्ते से चौक का वेज पॉइंट बंद, व्यापारी बोले- ₹5500 में मिल रहा है सिलेंडर “हमारे व्यापार को 100 साल हो चुके हैं, लेकिन इतना बड़ा संकट कभी नहीं देखा। गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और कारीगरों को कोयले व भट्ठी पर काम करने में काफी परेशानी हो रही है।” यह दर्द बयां किया लखनऊ के मशहूर टुंडे कबाबी के ग्रैंडसन अबुबकर ने। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ का छात्र खान सर से मिलने पटना पैदल निकला:सेवराई में लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया, UPSC क्वालीफाई करने का सपना
    Next Article
    सोनपथरी आश्रम के पास मांसाहारी भोजन के अवशेष, VIDEO:श्रावस्ती में 4 गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment