Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी ने Iran के नए राष्ट्रपति से की बात, West Asia में शांति और स्थिरता पर दिया जोर

    3 hours from now

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन को ईद और नवरोज़ की शुभकामनाएं भेजीं। मोदी ने लिखा कि उन्होंने और मसूद दोनों ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। मोदी ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बात की और ईद और नवरोज़ की शुभकामनाएं दीं। हमने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। इसे भी पढ़ें: Sanjay Raut की UN से अपील- भारत आकर देखें Election में धांधली, PM Modi के दावे झूठेमोदी ने नौकायन की स्वतंत्रता की रक्षा और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि जहाजरानी मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से यह दूसरी बार है जब मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की है। दूसरी ओर कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों और वहां सत्ता परिवर्तन कराने की क्रूर कोशिशों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा निंदा नहीं किया जाना भारत के सभ्यतागत मूल्यों की नैतिक कायरता और राजनीतिक विश्वासघात को दर्शाता है।  इसे भी पढ़ें: ईरान पर हमले को 21 दिन, Modi सरकार चुप क्यों? जयराम रमेश ने दागे कई तीखे सवालकांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धविराम कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) और इजराइल के प्रधानमंत्री (बेंजामिन नेतन्याहू) के साथ अपनी बहुचर्चित मित्रता का भी इस्तेमाल नहीं किया। रमेश ने कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हवाई हमले शुरू हुए आज ठीक 21 दिन यानी तीन सप्ताह हो चुके हैं और प्रधानमंत्री को अपने बहुचर्चित इजराइल दौरे से लौटे भी 23 दिन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए उस भीषण हवाई हमले की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया है, जिसके कारण अब भारत सहित पूरी दुनिया में गंभीर आर्थिक अस्थिरता पैदा हो गई है? जवाब है-नहीं।Spoke with President Dr. Masoud Pezeshkian and conveyed Eid and Nowruz greetings. We expressed hope that this festive season brings peace, stability and prosperity to West Asia.Condemned attacks on critical infrastructure in the region, which threaten regional stability and…— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाथरूम और वॉशरूम में क्या अंतर होता है, सुनकर कन्फ्यूज हो जाते हैं लोग; क्या आपको पता है
    Next Article
    गजब रंग दिखा रही है Modi की Phone Diplomacy, खाड़ी देशों के बाद अब Iran के राष्ट्रपति से बात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment