Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश ने बदली ईद की नमाज की तस्वीर:बस्ती में मस्जिदों में अदा हुई नमाज; सेवईयों की मिठास संग गूंजी मुबारकबाद

    3 hours ago

    2

    0

    बस्ती जिले में शनिवार तड़के हुई बारिश के कारण ईद-उल-फितर की नमाज के पारंपरिक स्थल बदल गए। शहर के जनता होटल स्थित ईदगाह में इस बार नमाज अदा नहीं हो सकी। इसके चलते शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की। त्योहार के मद्देनजर शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी और मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने अपने दल-बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की सक्रियता के कारण पूरे जिले में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भानपुर, मुंडेरवा, जमदाशाही, नगर बाजार, लालगंज और कलवारी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ईद की रौनक देखने को मिली। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर 'ईद मुबारक' कहा और भाईचारे का संदेश दिया। ईद के अवसर पर घरों में खासतौर पर सेवईयों की खुशबू बिखरी रही। मुस्लिम परिवारों की महिलाओं ने सुबह से ही तरह-तरह के पकवान तैयार किए। लोगों ने मीठी सेवईयों का स्वाद चखते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और खुशियां साझा कीं। बारिश के कारण नमाज की व्यवस्थाओं में बदलाव जरूर हुआ, लेकिन आस्था, उत्साह और आपसी सौहार्द ने ईद के जश्न को पूरे उल्लास के साथ जीवंत बनाए रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैनीताल में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:उन्नाव के दो युवक गंभीर घायल, खाई में गिरा वाहन
    Next Article
    प्रतापगढ़ का छात्र खान सर से मिलने पटना पैदल निकला:सेवराई में लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया, UPSC क्वालीफाई करने का सपना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment