Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में कुएं में डूबने से युवक की मौत:परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया, पुलिस पर मारपीट और खदेड़ने का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर के नाराहट थाना क्षेत्र में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने नाराहट पुलिस पर मारपीट और खदेड़ने का आरोप लगाया है, जिसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम की है। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरई निवासी 19 वर्षीय शिवम पुत्र कैलाश पाल अपने ग्राम भीकमपुर निवासी रिश्तेदारों राघवेंद्र और सचिन के साथ नाराहट नई बाइक खरीदने गए थे। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे जब वे बाइक खरीदकर लौट रहे थे और रास्ते में पेशाब करने रुके, तभी नाराहट पुलिस बल वहां पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उन पर बाइक चोरी और शराब पीने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस ने शिवम को पकड़ना चाहा, तो वह भागा और पास के एक कुएं में गिर गया। इसके बाद, जब परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। शनिवार सुबह गांव के अन्य लोगों के साथ युवक की खोजबीन शुरू की गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक बिना मुंडेर के कुएं में शिवम का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पाली सीओ अजय कुमार और एसडीएम पाली निशांत तिवारी सहित जिले के कई थानों का पुलिस बल, एसओजी और पीएसी मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव निकाले जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने शव को सड़क किनारे रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के 636 ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज:सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने दी बधाई, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए थे व्यापक इंतजाम
    Next Article
    ईद पर जालौन में प्रशासन हाई अलर्ट पर:डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment