Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम चौक पर इकट्ठा हुआ ब्राह्मण समाज:तेज धूप में जमीन पर बैठे, बोले- पुलिस ने हल्की धाराओं में FIR लिखी, अब कमिश्नर से मिलेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में आंबेडकर जयंती के मौके पर परशुराम चौक पर नीला झंडा फहराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ब्राह्मण समाज के विरोध और अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज की, लेकिन कार्रवाई से असंतुष्ट लोग बुधवार सुबह सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बहुत हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज खानापूर्ति कर ली है। दरअसल 14 अप्रैल को आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान रैली निकाल रहे कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। रैली के दौरान कुछ लोग जूते-चप्पल पहनकर परशुराम चौक के ऊपर चढ़ गए। उन्होंने चौक पर लगे भगवान परशुराम के फरसे और झंडे को हटाना चाहा। उसकी जगह पर नीला झंडा लगा दिया। बता दें, भगवान परशुराम ब्राह्मणों के पूज्य है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही ब्राह्मण समाज के लोग भी पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को संभाला। लेकिन शाम 6 बजे परशुराम चौक पर ब्राह्मण एकत्रित हो गए। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए। उनका कहना था कि पुलिस ने 24 घंटे में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो ब्राह्मण समाज धरना प्रदर्शन करेगा। किसी भी हाल में इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आज सुबह से धरना चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी बात रखेंगे। देखें चौक पर नीला झंडा लगाने की तस्वीरें… परशुराम चौक पर ब्राह्मणों के धरना-प्रदर्शन का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड के लिए टंकी पर चढ़ी युवती, बोली-जान दे दूंगी:गोरखपुर में घरवालों ने कराया जयमाल; 21 अप्रैल को दूसरी जगह फिक्स थी शादी
    Next Article
    कंपनी मालिक को लेट आने पर मेयर ने डांटा:लखनऊ नगर निगम सदन में गले में तख्ती टांगकर पहुंचे पार्षद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment