Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड के लिए टंकी पर चढ़ी युवती, बोली-जान दे दूंगी:गोरखपुर में घरवालों ने कराया जयमाल; 21 अप्रैल को दूसरी जगह फिक्स थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 18 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए 70 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई। प्रेमी के लिए जान देने की धमकी देते हुए लड़की चिल्लाने लगी- 'मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ। मैं उससे शादी करना चाहती हूं। अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो मैं जान दे दूंगी। जाओ, उसे बुलाकर लाओ।' युवती को पानी टंकी पर देख आसपास काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई। लोग उसे समझाने लगे। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 2 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उसके बॉयफ्रेंड को बुलाया गया और तत्काल शादी कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद युवती नीचे उतरी। फिर दोनों परिवारों की सहमति के बाद मौके पर ही शादी कराई गई। जयमाल के बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया। मंगलवार देर शाम का यह मामला बेलीपार थानाक्षेत्र के महावीर छपरा गांव का है। युवक-युवती का चार साल से अफेयर था लेकिन घरवालों ने युवती की शादी कहीं और फिक्स कर दी थी। 21 अप्रैल को युवती की शादी थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी मुलाकात… युवती ने बताया- वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान गांव के ही रहने वाले युवक (19) से मुलाकात हुई थी। 2022 में हम दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हम लोग चार साल से रिलेशनशिप में हैं। मेरे घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने मेरी शादी किसी और लड़के से तय कर दी। 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी। मैंने शादी के लिए मना भी किया लेकिन घर वाले नहीं माने। मेरा घर से निकलना भी बंद कर दिया। मैंने पैरेंट्स को मनाने की कोशिश की लेकिन नहीं माने। 14 अप्रैल यानी मंगलवार की दोपहर 3 बजे जोतबगही गांव में स्थित जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास पहुंची। सोचा कि आज परिवार वाले नहीं माने तो कूदकर जान दे दूंगी। लड़की की जिद के आगे लोग झुके, परिवार पर दबाव बनाकर राजी किया गांववालों ने बताया कि लड़की को नीचे उतारने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने भी समझाया। उसकी जिद देखकर हम लोगों ने परिजन से बात की। दोनों के परिवारवालों को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों परिवारों से बात की और फिर शादी को वे राजी हो गए। परिवार के राजी होने के बाद लड़की को नीचे उतारा गया। वहीं पर वरमाला की व्यवस्था की गई। और सबके सामने दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद लड़की को लड़के के साथ भेज दिया गया। शादी कराने के बाद युवती को उसके पति के साथ भेजा गया एसपी साऊथ दिनेश पुरी ने बताया- युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। उसे उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। फिर मौके पर ही दोनों परिवारों से बातचीत कर शादी की सहमति बनवाई गई। इसके बाद युवती की शादी कराई गई। जयमाल कराने के बाद लड़की को उसके लड़के के साथ भेज दिया गया। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में फैक्ट्री मालिक बोले- श्रमिक हिंसा नहीं कर सकते:तोड़फोड़ करने वाले बाहरी; वर्कर्स ने कहा- गांव लौट जाएंगे नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार-मंगलवार को हिंसा हुई। उपद्रवियों ने फैक्ट्रियों पर पथराव और तोड़फोड़ की। 80 से अधिक जगह पर उपद्रव हुआ। पुलिस ने हंगामा करने वालों के खिलाफ नोएडा के 7 थानों में FIR दर्ज कराई। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 396 लोगों को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा हिंसा: FIR में RJD की प्रियंका भारती और कंचना यादव का भी नाम
    Next Article
    परशुराम चौक पर इकट्ठा हुआ ब्राह्मण समाज:तेज धूप में जमीन पर बैठे, बोले- पुलिस ने हल्की धाराओं में FIR लिखी, अब कमिश्नर से मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment