Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पापा भइया नहीं रहे' सुनते ही पिता की मौत:प्रयागराज में बेटी के सामने जमीन पर गिरे, घरवालों ने पानी के छींटे मारे, फिर भी नहीं उठे

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में बेटे की मौत की खबर सुनकर 52 साल के पिता की भी जान चली गई। शनिवार रात करीब 10:30 बजे कार की टक्कर से 28 साल के युवक की मौत हो गई थी। करीब एक घंटे बाद रात 11:30 बजे बेटी ने पिता को बताया, ‘भइया नहीं रहे’। खबर सुनते ही पिता सीना पकड़कर जमीन पर गिर पड़े। यह देख बेटी चीख पड़ी। घरवालों ने पिता को होश में लाने के लिए उनके मुंह पर पानी के छींटें मारे। जब होश नहीं आया तो परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि पिता को हार्ट अटैक पड़ा था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर थाना सोरांव थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… रिश्तेदारी में गया था बेटा, रात में लौट रहा था बहन को मिली थी भाई की मौत की खबर रात करीब 11.00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से शिवम को पुलिस ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने शिवम की जेब से मोबाइल निकालकर उसके घर फोन किया। कॉल उसकी बहन सुनीता ने रिसीव किया। पुलिस ने उसे बताया कि शिवम की हादसे में मौत हो गई है। भाई की मौत की खबर सुनते ही वह जोर-जोर से रोने लगी। रोते हुए वह घर के बाहर सो रहे पिता के पास पहुंची। उसने पिता को बताया कि भइया नहीं रहे। एक्सीडेंट में उनकी जान चली गई है। यह सुनते ही राम सिंह भी तेजी से चीख पड़े। बेटे की मौत की खबर सुनते ही सीने में तेज दर्द उठा पिता राम सिंह रोते हुए चारपाई से उठे। जैसे वह खड़े हुए उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़े। घरवालों ने उन्हें होश में लाने का प्रयास किया। होश न आने पर उन्हें शांतिपुरम स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन किया पुलिस फरार ड्राइवर को तलाश रही सोरांव थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। …………………. ये खबर भी पढ़िए- आगरा में UGC के विरोध में यमुना एक्सप्रेस-वे जाम:200 ट्रैक्टर लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने रोकने के लिए बुलडोजर लगाए आगरा में रविवार को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। युवक कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस और PAC ने बुलडोजर, जेसीबी और हाइड्रा लगाकर रास्ता ब्लॉक कर उन्हें रोक दिया। इसके बावजूद युवक कलेक्ट्रेट जाने पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे प्रदर्शनकारी बुलडोजर पर चढ़कर आगे दौड़ने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिसवाले पीछे-पीछे दौड़े। 300 मीटर दूर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सपा सांसद पप्पू निषाद पर FIR, युवक पर गाड़ी चढ़ाने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
    Next Article
    झांसी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, VIDEO:3 पलटी खाकर गिरे युवक को 50 मीटर तक घसीटा; कुचलते हुए ऊपर से निकला ट्रैक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment