Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल:सिया-चेतन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस सर्च करने का जिक्र

    21 hours ago

    2

    0

    पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने दावा किया है कि केतन की मौत हादसा नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। साजिश में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी शामिल थे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। चेतन के दोस्त रितेश को भी आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में आरोपियों के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस को ऑनलाइन सर्च करने का भी जिक्र है। चार्जशीट में व्हाट्सऐप चैट, तस्वीरें, मोबाइल फोन डेटा,कॉल डिटेल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। पुलिस ने मामले में करीब 80 से 85 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। तीनों आरोपी सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे न्यायिक हिरासत में हैं और वर्तमान में पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं। 18 जून को केतन का शव मिला सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है। चार्जशीट की 10 बड़ी बातें 1. हादसा नहीं, हत्या की साजिश का आरोप: पुलिस के मुताबिक 18 जून को केतन की लोहागढ़ में करीब 350-400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हुई। जांच के बाद पुलिस ने इसे हादसा नहीं, बल्कि कथित हत्या की साजिश बताया है। 2. CCTV में हुडी पहना शख्स दिखा: लोहागढ़ के टिकट काउंटर के CCTV फुटेज में केतन और सिया के पीछे हुडी पहना एक व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की है। 3. चेतन ने मोबाइल दफ्तर में छोड़ा: पुलिस के अनुसार 18 जून को चेतन के मोबाइल का इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक बंद था। आरोप है कि उसने मोबाइल जानबूझकर दफ्तर में छोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिले। 4. सिया-चेतन के बीच हजारों कॉल: पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। इसमें सिया और चेतन के बीच हजारों कॉल और कई लंबी बातचीत मिलने का दावा है। इसे पुलिस ने कथित साजिश से जोड़ने वाला डिजिटल सबूत बताया है। 5. 14 जून को भी केतन को लोहागढ़ ले गए: चार्जशीट के मुताबिक 18 जून से चार दिन पहले सिया केतन को लोहागढ़ ले गई थी। पुलिस का आरोप है कि वहां उसे चट्टान से धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया। 6. 17 जून को कैफे में कथित प्लानिंग: पुलिस के अनुसार सिया और चेतन 17 जून को पुणे के एक कैफे में मिले थे। आरोप है कि दोनों ने लोहागढ़ के वीडियो और मैप देखकर हत्या की योजना पर चर्चा की। 7. हत्या के तरीके की कथित रिहर्सल: चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि कैफे के पास दोनों ने केतन को धक्का देने के तरीके की कथित तौर पर प्रैक्टिस भी की थी। 8. सिया की सर्च हिस्ट्री भी सबूत: पुलिस के मुताबिक सिया की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री में लोहागढ़ में 2025 में हुई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत से जुड़ी जानकारी मिली। इसके अलावा राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी सर्च का भी दावा किया गया है। 9. सुपारी देकर हत्या की कोशिश का भी आरोप: चार्जशीट में चेतन के दोस्त रितेश हांगे को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु में रहने वाले रितेश के दोस्त के जरिए सुपारी देकर हत्या कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन योजना सफल नहीं हुई। पुलिस ने उस दोस्त को गवाह बनाया है। 10. 80-85 गवाह और डिजिटल सबूतों पर केस: चार्जशीट में करीब 80-85 गवाहों के बयान दर्ज हैं। इनमें 3 ऐसे गवाह भी बताए गए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर सिया और चेतन को घटना के दौरान देखा। पुलिस ने वाट्सएप चैट,फोटो, मोबाइल डेटा, CDR, CCTV और तकनीकी जांच को भी अहम सबूत बनाया है। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- शराबबंदी करके क्या मिला:गुजरात ड्राई स्टेट, फिर भी जहरीली शराब से 600+ मौतें; रोक लगाने से अवैध कारोबार बढ़ जाता है
    Next Article
    Bigg Boss 20 X Review: शर्टलेस सलमान खान का ट्रोल्स को जवाब, काजी तौकीर ने लूटी महफिल, जानें कल के एपिसोड को लेकर X पर यूजर्स के रिएक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment