Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल:चंदौली में ट्रैक्टर चोर मृत्युंजय कुशवाहा के पैर में लगी गोली

    3 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिले के बलुआ थानाक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मथेला नहर की पुलिया के पास हुई इस मुठभेड़ में एक शातिर ट्रैक्टर चोर मृत्युंजय कुशवाहा के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण सिंह शनिवार भोर में सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ सोनहुला गांव के पास सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भूपौली से मथेला आने वाली नहर पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बिना ट्रॉली का ट्रैक्टर आ रहा है, जो संभवतः चोरी का हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आते हुए ट्रैक्टरों को टॉर्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया। इस पर आगे वाले ट्रैक्टर के चालक ने पुलिस टीम को गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी मृत्युंजय कुशवाहा के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। हालांकि, उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल आरोपी की पहचान गाजीपुर जनपद के रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के तरांव गांव निवासी मृत्युंजय कुशवाहा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर और चंदौली सहित कई जनपदों में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी के पाए गए हैं। घायल आरोपी को चहनिया पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ अनन्त भार्गव, अमित सिंह, जमीलुद्दीन खान, जितेन्द्र बहादुर सिंह, जलभरत और रमेश चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में दुर्गागंज थाना के सामने सड़क हादसा:बारात की गाड़ी से टकराकर ट्रक पलटा, दो बच्चे घायल
    Next Article
    बहुभोज में युवक की गोली मारकर हत्या:पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका, आरोपी से जमीनी विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment