Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में दुर्गागंज थाना के सामने सड़क हादसा:बारात की गाड़ी से टकराकर ट्रक पलटा, दो बच्चे घायल

    3 hours ago

    2

    0

    भदोही जनपद के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हुआ। दुर्गागंज थाना के सामने एक ट्रक बदलापुर से आ रही बारात की गाड़ी से टकरा गया, जिससे ट्रक पलट गया। जानकारी के अनुसार, बारात बदलापुर से चलकर दुर्गागंज क्षेत्र के भानीपुर गांव की पल बस्ती जा रही थी, तभी यह घटना हुई। इस हादसे में एक बच्चा और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दूल्हे को हल्की चोटें आईं, जबकि कार चालक और ट्रक ड्राइवर भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया कि ट्रक (डीसीएम) में धागा काटी लदा था, जिसका उपयोग कालीन बनाने में होता है। टक्कर के बाद यह माल सड़क पर बिखर गया। दुर्गागंज थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा जा चुका है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में टेम्प्रेचर 32.5°C:10 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, 5 मई से मौसम बदलने के आसार
    Next Article
    पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल:चंदौली में ट्रैक्टर चोर मृत्युंजय कुशवाहा के पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment