Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, VIDEO:ढाबे पर लाइट बंद कराने पहुंचे थे, लाठी से भी पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक दरोगा ने ढाबे पर युवक को एक के बाद एक लगातार थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने ढाबे की लाइटें बंद कराने के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारे और बाद में लाठी से भी पीटा। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। दरोगा का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा रविंद्र बालियान को सस्पेंड कर दिया है कार्रवाई की पुष्टि सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने की है। यह घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की है। आसाम चौकी पर तैनात दरोगा रविंद्र बलियान का यह वीडियो बताया जा रहा है। घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में मोदी फैक्ट्री के सामने स्थित एक ढाबे पर हुई। जानकारी के अनुसार, दरोगा रविंद्र बलियान ढाबे की लाइटें बंद कराने पहुंचे थे। उसी समय रूपपुर कृपा निवासी काशीराम नामक युवक वहां खड़ा था। आरोप है कि दरोगा ने बिना किसी स्पष्ट कारण के काशीराम को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित काशीराम का आरोप है कि दरोगा ने उसे लाठी से भी पीटा, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण पर पीलीभीत के सीओ सिटी (CO City) दीपक चतुर्वेदी ने अपना आधिकारिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और इस घटना की पूरी गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में युवती का दोबारा अपहरण, चार पर केस:9 फरवरी को भी जेवर लेकर गायब हुई थी, आरोपियों की तलाश
    Next Article
    भदोही में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, VIDEO:सीसीटीवी में दौड़ाकर किये कई वार, आरोपी हिरासत में; मां बोली- बेटा मानसिक रूप से कमजोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment