Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, VIDEO:सीसीटीवी में दौड़ाकर किये कई वार, आरोपी हिरासत में; मां बोली- बेटा मानसिक रूप से कमजोर

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही में पानी के विवाद में बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने दिनदहाड़े बुजुर्ग पर करीब 12 वार किये। घायल होकर बुजुर्ग जमीन पर गिर गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चाकू के कई वार से बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मामला बुधवार शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। मृतक पिछले 20 वर्षों से सरकारी ट्यूबवेल पर पानी बांटने (थोकदारी) का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, आरोपी श्रवण गौतम मंगलवार को पानी लेने आया था। बच्चन राम ने अगले दिन आने की बात कहीं, तो आरोपी नाराज हो गया। इसी रंजिश में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर इतना हिंसक था कि बीच-बचाव करने वालों पर भी वार कर रहा था। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घायल अवस्था में दम तोड़ने से पहले बुजुर्ग पानी मांगते रहे। ग्रामीणों ने पुलिस पर शव को जबरन कब्जे में लेने का आरोप लगाया। मामला चौरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दो तस्वीरें देखिए - पूरा मामला विस्तार से पढिए... जनपद के चौरी थाना क्षेत्र में पानी बांटने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना 1 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक बच्चन राम (65) पुत्र स्व. सिधारी, गांव की सरकारी ट्यूबवेल पर करीब 20 वर्षों से पानी बांटने (थोकदारी) का काम करते थे। एक दिन पहले दोनों पक्षों में पानी को लेकर विवाद हुआ था मृतक के पुत्र प्रमोद के अनुसार, मंगलवार को आरोपी श्रवण गौतम पानी लेने गया था, जहां बच्चन राम ने अगले दिन पानी देने की बात कही। इस पर आरोपी बिना कुछ कहे चला गया, लेकिन शाम को वापस आकर अचानक हमला कर दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी अशोक कुमार दुबे (जिलेदार, सिंचाई विभाग व अध्यक्ष सिंचाई संघ) ने बताया कि वे लोग बैठकर चाय पी रहे थे, तभी आरोपी आया और बच्चन राम पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कई वार के बाद बच्चन राम गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए थे। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस दौरान वह लगातार पानी मांग रहे थे। बीच-बचाव में दुबे के दाहिने अंगूठे में भी चोट आई। मृतक के शरीर पर करीब 10 से 12 चाकू के वार किए गए। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई, बीच-बचाव में कई लोग घायल हो गए घटना के समय अफरा-तफरी का माहौल रहा। आरोपी के हाथ में लगातार चाकू था और जो भी बचाने की कोशिश करता, उस पर भी वह हमला करने लगता था। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में जादू-टोना को लेकर भी चर्चाएं सामने आईं, लेकिन मृतक के बेटे प्रमोद ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी घटना केवल पानी के विवाद का परिणाम है। वहीं, प्रमोद ने भदोही पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल को निजी वाहन से ले जाते समय रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस ने गुमराह कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए मृतक के घर पहुंच चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, VIDEO:ढाबे पर लाइट बंद कराने पहुंचे थे, लाठी से भी पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड
    Next Article
    इंटरनेशनल क्रिकेट से किया रिटायरमेंट का ऐलान, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी का बड़ा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment