Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में साइकिल समेत नहर में गिरा युवक:सिर में चोट लगने से मौत, बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था; निर्माणाधीन पुलिया के मलबे से टकराया

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के दियोरिया थाना क्षेत्र के पकड़िया बिंदुआ गांव में गुरुवार रात हादसे में 38 वर्षीय मनोज कुमार की मौत हो गई। वह साइकिल से बाजार से घर लौट रहे थे। ईंटगांव रजवाह नहर की पुलिया के पास संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल समेत नहर में गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोज कुमार पुत्र पुत्तूलाल गुरुवार रात करीब 8 बजे मधवापुर बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से अपने गांव पकड़िया बिंदुआ लौट रहे थे। ईंटगांव रजवाह नहर की पुलिया पर चढ़ते समय अचानक उनकी साइकिल का संतुलन बिगड़ गया। बताया गया कि मौके पर नई पुलिया का निर्माण चल रहा है। इसके लिए पुरानी पुलिया को तोड़कर उसका मलबा नहर किनारे रखा गया था। संतुलन बिगड़ने के बाद मनोज साइकिल समेत इसी मलबे की तरफ जा गिरे। सिर में लगी गंभीर चोट, ज्यादा खून बहने से मौत प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, गिरने के दौरान मनोज का सिर पुलिया के मलबे की कठोर दीवार से टकरा गया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। यह आशंका भी जताई गई है कि हादसे के समय वह नशे में थे। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी। गंभीर चोट के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके। ज्यादा खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उनकी साइकिल नहर के किनारे पड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दियोरिया थाना अध्यक्ष गौतम सिंह ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश में 16 किमी सड़क गड्ढों से भर जाता:रायबरेली में स्कूल बस से एंबुलेंस तक फंस रहे वाहन, रोज लगता है जाम
    Next Article
    टेंडर घोटाले के बाद केयरटेकर विभाग में भ्रष्टाचार:परिवार-सहकर्मियों संग फर्म बनाकर फर्जी किया भुगतान, खानपान में 8 महीने में 73 लाख खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment