Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश में 16 किमी सड़क गड्ढों से भर जाता:रायबरेली में स्कूल बस से एंबुलेंस तक फंस रहे वाहन, रोज लगता है जाम

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'गड्ढामुक्त सड़क' अभियान के दावे रायबरेली में फेल होते दिख रहे हैं। सरकार प्रदेश में गड्ढामुक्त और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन रायबरेली के राही ब्लॉक और आसपास के इलाकों में स्थानीय प्रशासन इन दावों की अनदेखी कर रहा है। गद्दागंज को जोड़ने वाला 16 किलोमीटर लंबा उत्तरपारा-विश्वनाथगंज मार्ग अब सड़क कम और गहरे गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। यहां बने गहरे गड्ढे बारिश के पानी में छोटे-छोटे तालाब बन गए हैं। सड़क की खराब हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन गहरे गड्ढों में फंस जाते हैं। वाहन फंसते ही सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग जाती हैं और यातायात रुक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई सरकारी मदद नहीं मिलती, तो स्थानीय ग्रामीण खुद आगे आकर वाहनों को धक्का लगाते हैं और उन्हें बाहर निकालते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां रोजाना स्कूल बस, एंबुलेंस, ट्रक, ऑटो और टेंपो का फंसना एक आम बात है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दोपहर बाद बूंदाबांदी होगी:शुक्रवार को सुबह से धूप और बादलों की आवाजाही, अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा
    Next Article
    पीलीभीत में साइकिल समेत नहर में गिरा युवक:सिर में चोट लगने से मौत, बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था; निर्माणाधीन पुलिया के मलबे से टकराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment