Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में जमीन दिलाने के नाम पर 70लाख की धोखाधड़ी:पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम देवीपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पैतृक कृषि भूमि (गाटा संख्या 165, 336/2, 387/1, 143 और 153) को लेकर ओमवती नामक महिला से विवाद चल रहा था। इसी दौरान, जहानाबाद क्षेत्र के हरिओम ने विवादित जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से एक समझौता हुआ, जिसके तहत हरिओम ने उक्त जमीन राजेन्द्र सिंह को 1.17 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा तय किया। पीड़ित राजेन्द्र सिंह के अनुसार, उन्होंने हरिओम और उसकी पत्नी कामाक्षी गंगवार के खातों में अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस और नकद के माध्यम से कुल 69,70,000 रुपये (लगभग सत्तर लाख रुपये) भेजे। बैनामा कराने के लिए पीड़ित ने 2.70 लाख रुपये के स्टांप और अन्य कागजी खर्च भी वहन किए। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद हरिओम और उसके साथी बैनामा करने से मुकर गए। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि 20 फरवरी 2026 को जब पीड़ित आरोपियों से मिलने पहुंचा, तो हरिओम और उसके साथी रविन्द्र गंगवार उर्फ गुड्डू ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वे रुपया वापस नहीं करेंगे। इस मामले में गजरौला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया, "पीड़ित की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फनगर पेपर मिलों पर रहस्यमयी ड्रोन का खौफ:दो दिनों में 7 मिलों पर देर रात दिखे कई हाईटेक ड्रोन, सुरक्षा गार्डों ने की फायरिंग
    Next Article
    बस्ती में फर्जी वीजा पर 3.60 लाख की ठगी:ताजिकिस्तान भेजकर ड्राइवर के बजाय मजदूरी कराई, विरोध पर धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment