Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Andhra Pradesh के उपमुख्यमंत्री Pawan Kalyan की सफल Surgery, PM Modi ने खुद फोन कर जाना हाल

    3 hours from now

    2

    0

    आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद शनिवार को उनकी सर्जरी की गई। शुक्रवार को प्रशासनिक बैठक के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया। एमआरआई और अन्य मेडिकल जांचों के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। फिलहाल पवन कल्याण स्थिर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें काम पर लौटने से पहले एक सप्ताह तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।पीएम मोदी ने की बात, स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवन कल्याण से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम से बात की है। उन्होंने पवन कल्याण को 'असाधारण रूप से साहसी' बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। Spoke to Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Shri Pawan Kalyan Garu and enquired about his well-being. He is remarkably courageous and I am sure he will recover very soon. Praying for his good health.@PawanKalyan— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026 इसे भी पढ़ें: 'Nari Shakti की उड़ान को रोका गया', Women's reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगीनागेंद्र बाबू ने दिया स्वास्थ्य अपडेटपवन कल्याण के भाई और नेता नागेंद्र बाबू ने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि सर्जरी सफल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि पवन कल्याण सुरक्षित हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने प्रशंसकों से सकारात्मक रहने की अपील की और कहा कि पवन कल्याण जल्द ही नई ऊर्जा के साथ वापसी करेंगे। इसे भी पढ़ें: West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीतिसर्जरी से पहले तक थे सक्रियपवन कल्याण अपनी बीमारी के बावजूद शनिवार सुबह तक काम को लेकर सक्रिय थे। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और विपक्ष पर निशाना साधा था। अभी सभी प्रशंसक उनके आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran US War LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर टूटने की आशंका, इजरायली सेना हाई अलर्ट पर
    Next Article
    कुछ ही देर में गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे:मां गंगा-यमुना की डोली धाम पहुंची; बाबा केदार की डोली भी ऊखीमठ से रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment