Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फनगर पेपर मिलों पर रहस्यमयी ड्रोन का खौफ:दो दिनों में 7 मिलों पर देर रात दिखे कई हाईटेक ड्रोन, सुरक्षा गार्डों ने की फायरिंग

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुजफ्फरनगर में देर रात पेपर मिलों पर रहस्यमयी ड्रोन उड़ने से मालिकों में खौफ बना हुआ है। पिछले दो दिनों में 7 पेपर मिलों के ऊपर कई रहस्यमयी ड्रोन देखे जा चुके हैं। शनिवार रात भी एक पेपर मिल पर दो ड्रोन उड़ते देखे गए। पेपर मिल के सुरक्षा गार्डों ने ड्रोन को ढेर करने के लिए फायरिंग भी की, पर फायर मिस हो गए। पेपर मिलों के मालिकों का कहना है, लगातार दो दिन से फैक्ट्री पर ड्रोन उड़ रहे हैं। शुक्रवार को भी रात में अलग-अलग तीन इलाकों में 7 पेपर मिलों पर ड्रोन उड़ते देखे गए थे। पेपर मिल मालिकों ने इसके पीछे औद्योगिक जासूसी, रेकी या किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है। पेपर मिल एसोसिएशन ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मामले को लेकर सीओ सर्किल का कहना है- ये न तो पुलिस की कोई सिक्योरिटी ड्रिल थी, ना ही प्रदूषण विभाग की ओर से कोई ड्रोन उड़ाए गए थे। मिलों पर ड्रोन उड़ने के वीडियो मिले हैं। मिल मालिकों की शिकायत भी मिली है। पता लगाया जा रहा है कि ड्रोन कब और कहां से छोड़े गए थे। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... मुज़फ़्फ़रनगर में पेपर इंडस्ट्री पर रहस्यमयी ड्रोन उड़ते देखे गए। रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच जौली रोड स्थित कृष्णांचल पेपर मिल के ऊपर दो ड्रोन उड़ते दिखे। ड्रोन को देखते ही मिल के सुरक्षा गार्ड चौकन्ने हो गए। खतरा भांपते ही उन्होंने ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फायर किए, पर तीनों मिस हो गए। कुछ देर बाद दोनों ड्रोन आगे निकल गए। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रात के अंधेरे में मिल के ठीक ऊपर दो ड्रोन टिमटिमाते दिख रहे हैं। मिल के मालिक कृष्णांचल पेपर मिल के मालिक मनीष भाटिया ने बताया कि उनकी फैक्ट्री के ऊपर लगातार दूसरे दिन ड्रोन देखे गए हैं। गार्ड ने ड्रोन पर गोली भी चलाई, लेकिन वे बच निकले। पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया- पिछले दो दिनों से पेपर मिलों के मालिकों की शिकायत मिल रही है कि देर रात मिलों पर ड्रोन उड़ रहे हैं। शुक्रवार रात 9 बजे से 12 बजे के बीच भोपा रोड, जौली रोड और जानसठ रोड स्थित बिंदलास डुप्लेक्स, बिंदल पेपर मिल, अग्रवाल डुप्लेक्स, गर्ग डुप्लेक्स, सिल्वर टोन, शकुंभरी पेपर मिल और कृष्णांचल पेपर मिल समेत कई इकाइयों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन मंडराते देखे गए थे। इन पेपर मिलों पर उड़ते दिखे ड्रोन… मिल से कुछ दूरी पर दिखे अज्ञात युवक कृष्णांचल पेपर मिल मालिक मनीष भाटिया ने बताया- ड्रोन दिखने के बाद हमारे सुरक्षा गार्डों ने फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र में पेट्रोलिंग की तो फैक्ट्री से कुछ ही दूरी पर तीन बाइकों और एक बोलेरो कार पर कुछ युवक दिखे। जो सुरक्षा गार्डों को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। आशंका है कि इन्हीं युवकों ने ड्रोन उड़ाए हैं। न्यू मंडी पुलिस को इसके बारे में सूचना दे दी गई है। डायल-112 पर शिकायत भी कर दी गई है। बेहद हाईटेक है ड्रोन, हो सकती बड़ी साजिश एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया- पिछले दो दिनों से जो ड्रोन उड़ रहे हैं, वे बेहद एडवांस हैं, क्योंकि आम ड्रोन इतनी ऊंचाई तक नहीं उड़ सकते। उनकी स्पीड भी तेज है, तभी फायरिंग से बच गए। पंकज ने बताया- ये कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। औद्योगिक जासूसी, रेकी या किसी बड़ी साजिश की आशंका है। फैक्ट्री में कई ज्वलनशील पदार्थ होते हैं, इन ड्रोन की मदद से उनमें आग लगाई जा सकती है। बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि ड्रोन उड़ाने वालों की मंशा क्या है, ये हमें अब तक नहीं मालूम, पर अब तक न तो पुलिस से कोई परमीशन ली गई है, ना ही प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से। आज बैठक के बाद पुलिस को लिखित शिकायत पंकज अग्रवाल ने बताया- आज इस मामले को लेकर सभी पेपर मिलों और ठेकेदारों की एक आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस मामले पर चर्चा होगी। सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद पुलिस विभाग और प्रदूषण विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात करके इस मामले में शिकायत करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की जाएगी। ट्रेसिंग के लिए लेंगे एक्सपर्ट की मदद- सीओ सीओ न्यू मंडी राजू कुमार साव ने बताया- न तो किसी सुरक्षा एजेंसी की ड्रोन ड्रिल थी और न ही प्रदूषण विभाग की ओर से ड्रोन उड़ाए गए थे। ड्रोन के वीडियो मिले हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि इन्हें किसने और किस मकसद से उड़ाया। एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी, ताकि ड्रोन को ट्रेस किया जा सके। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध मुज़फ़्फ़रनगर समेत कई जिलों में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में लगातार दो दिन ड्रोन दिखाई देना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ड्रोन ऑपरेशन के पीछे की मंशा खंगाली जा रही है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नशे में झूमते मिले IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे:कानपुर में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, इंस्टाग्राम से इनविटेशन भेजा कानपुर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में छापेमारी की। इस दौरान IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे नशे में झूमते पाए गए। इनमें कानपुर के कई नामी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लड़के-लड़कियां थे। ये रेव पार्टी एनआरआई सिटी के स्टेला नाओमी क्लब में चल रही थी। पुलिस ने यहां नशे में इस्तेमाल होने वाला LSD, कोकीन, गांजा, चरस, क्रशर और हसीस समेत कई ड्रग्स बरामद किए हैं। पार्टी के ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के रंगबाज नेता की जमानत खारिज:बंधकर बनाकर युवती से रेप किया, MBBS छात्र समेत 2 पर चढ़ाई थी फॉर्च्यूनर
    Next Article
    पीलीभीत में जमीन दिलाने के नाम पर 70लाख की धोखाधड़ी:पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment