Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के रंगबाज नेता की जमानत खारिज:बंधकर बनाकर युवती से रेप किया, MBBS छात्र समेत 2 पर चढ़ाई थी फॉर्च्यूनर

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में युवती का अपहरण कर रेप करने के मामले में रंगबाज नेता गोल्डेन साहनी की जमानत खारिज कर दी गई है। फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र डाला गया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है। गोल्डेन साहनी को दो लोगों को कुचलकर मारने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर 5 मार्च को जेल भिजवाया था। इसके बाद दूसरी घटना भी सामने आई थी। मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर दो लोगों को कुचलने से पहले गोल्डेन साहनी ने दो लड़कियों को अगवा किया था। जिसके बाद एक युवती ने दुपट्‌टा खींचकर रेप करने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर गोलियां भी चलाई थी। इस मामले में भी गीडा थाने की पुलिस ने गोल्डन साहनी के ऊपर हत्या के प्रयास, अपहरण और रेप का केस दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान 17 अप्रैल को फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में एडीजीसी रमेश चंद्र पांडेय और सिद्धार्थ सिंह ने पीड़िता की तरफ से पक्ष रखा। जिसके बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार ने जमानत नहीं देने का फैसला दिया। गीडा थाने में अपहरण और छेड़खानी का केस दर्ज बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती ने गीडा पुलिस को तहरीर दी थी। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 04 जून की सुबह अपनी सहेली के साथ लखनऊ से गोरखपुर आई थीं। सहेली के साथ बाघागाड़ा स्थित एक होटल में रुकी थी। दोपहर करीब तीन बजे जब वे होटल से अपने गांव जाने के लिए निकलीं, तभी गोल्डेन साहनी काले रंग की फॉर्च्यूनर से चार-पांच लोगों के साथ वहां पहुंच गया। गोल्डेन के कहने पर उसके साथियों ने उसे और उसकी सहेली को जबरन अपने गाड़ी में बैठा लिया। दोनोंं के साथ दुपट्‌टा खींचकर छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि एक युवती के साथ गोल्डेन साहनी ने रेप किया थ। विरोध करने और शोर मचाने पर गोल्डेन साहनी ने अपने पास से पिस्टल निकाल लिया और उन पर फायर कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि गोल्डेन शराब के नशे में था इस वजह से उसका निशाना चूक गया। जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना के बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकलीं। पीड़िता के पास इस घटना का वीडियाे भी है। एक युवक ने यह वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो लड़कियों के साथ हुई घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। गोल्डन उसमें अपशब्द बोलने के साथ अपने रसूख का भी परिचय दे रहा है। वहीं लड़कियां भी उसका विरोध कर रही हैं। ट्रैफिक नियम तोड़ने का आदी था गोल्डेन गोरखपुर के कौवाबाग-मोहद़दीपुर ओवरब्रिज पर मेडिकल छात्र और डॉक्टर के भाई को रौंदने वाला गोल्डेन साहनी ट्रैफिक नियमों को भी तोड़ने का आदी था। आरोपी खुद को निषाद पार्टी से जुड़ा बताने के साथ ही भावी ब्लॉक प्रमुख भी बताता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की फॉर्च्यूनर का 35 बार चालान हुआ है। जिसमे एक साल में 19 बार ओवरस्पीडिंग, दो बार डेंजर ड्राइविंग और पांच बार नो पार्किंग का उल्लंघन किया। यह आंकड़ा बताता है कि गोल्डेन का सड़क सुरक्षा के प्रति बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। गोल्डेन जिस लक्जरी कार से चल रहा था वह एफआई टॉवर, कैंट रोड लखनऊ निवासी योगेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है। लगातार नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों को चेतावनी या चालान देने से काम नहीं चलता, बल्कि उन्हें जेल भेजने जैसी सख्त कार्रवाई से ही भविष्य में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। कैबिनेट मंत्री के साथ वायरल होने लगी रील आरोपी गोल्डेन साहनी की सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ कई रील हैं। उसकी मंत्री के साथ एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उसने कैप्शन लिखा है- कैबिनेट मंत्री (फूफा)। वह खुद को भावी ब्लॉक प्रमुख पिपरौली भी बताता था। दरअसल, चार मार्च को होली की रात फॉर्च्यूनर चला रहे गोल्डेन साहनी ने ओवरब्रिज पर MBBS छात्र आकाश पांडेय और उमेश शर्मा (50) को टक्कर मार दी थी। आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमेश शर्मा ने गुरुवार देर रात एम्स में दम तोड़ दिए थे। हादसे के एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया और थाने ले गई। उस समय उसने ब्लैक शर्ट और जींस पहनी हुई थी। अगले दिन यानी गुरुवार को जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, तो वह सफेद शर्ट में नजर आया। यानी, हिरासत में उसने कपड़े भी चेंज किए। पहले आरोपी की तस्वीरें देखिए आरोपी का लड़की को भी धमकाने का VIDEO सामने आया आरोपी गोल्डेन साहनी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए गोल्डेन साहनी को गालियां दे रही है। इस पर गोल्डेन साहनी भी गालियां देते हुए धमकी दे रहा है। इस दौरान लड़की सैंडल से मारने की बात भी कह रही है। जानिए पूरा मामला होली के दिन बुधवार रात करीब 10 बजे गोरखपुर में मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हुआ था। फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ियों को हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश और उमेश शर्मा की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर लगते ही आकाश हवा में उछलकर करीब 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उमेश शर्मा घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। राहगीरों की सूचना पर करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और आकाश को रेलिंग से उतारा। इसके बाद पुलिस उमेश और आकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमेश कोमा में चले गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- हादसे में जान गंवाने वालों के बारे में पढ़िए MBBS छात्र घर का इकलौता बेटा था आकाश पांडेय संतकबीरनगर के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां का रहने वाला था। उनके पिता देवेंद्र नाथ पांडेय की टेंट की दुकान है, जबकि मां लीलावती देवी गृहिणी हैं। आकाश इकलौते बेटे थे। वह गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। होली के दिन आकाश शाम को दोस्त अनूप के घर गए थे। वहां खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। सूचना मिलते ही दोस्त अनूप अस्पताल पहुंचा और फूट-फूटकर रोने लगा। उसने डॉक्टरों से कहा-साहब, मेरे दोस्त को बचा लीजिए। उमेश के भाई डॉक्टर, प्राइवेट जॉब करते थे उमेश शर्मा गीता वाटिका के पास रहने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार शर्मा के भाई है। कमलेश ने बताया कि उनके भाई उमेश प्राइवेट जॉब करते थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है। होली के दिन उमेश अपनी बहन के घर शाहपुर गए थे। वहां से रात करीब 9:30 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वे मोहद्दीपुर–कौवाबाग ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद से ही वह कोमा में थे। BRD में MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को MBBS छात्र के साथियों, इंटर्न डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने कहा कि हादसे के आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक छात्र की जान चली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में तेज धूप, तापमान 43 डिग्री पहुंचा:कड़क धूप में बाहर निकलना मुश्किल, स्कूलों में बदली टाइमिंग
    Next Article
    मुजफ्फनगर पेपर मिलों पर रहस्यमयी ड्रोन का खौफ:दो दिनों में 7 मिलों पर देर रात दिखे कई हाईटेक ड्रोन, सुरक्षा गार्डों ने की फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment