Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में फर्जी वीजा पर 3.60 लाख की ठगी:ताजिकिस्तान भेजकर ड्राइवर के बजाय मजदूरी कराई, विरोध पर धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जनपद के परसरामपुर थाना क्षेत्र से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को फर्जी वीजा बनवाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए गए और उसे ताजिकिस्तान में ड्राइवर की नौकरी के बजाय मजदूरी करने पर मजबूर किया गया। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले के अनुसार, ग्राम गोरया निवासी मोहम्मद इरशाद ने न्यायालय के आदेश पर परसरामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे ताजिकिस्तान में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में उससे कुल 3,60,000 रुपये खर्च कराए गए। विदेश पहुंचने पर उसे वादे के मुताबिक नौकरी नहीं मिली। इसके बजाय, उसे मजदूरी करने पर मजबूर किया गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसे उसके काम का मेहनताना भी नहीं दिया गया। जब मोहम्मद इरशाद ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में कुशीनगर जनपद के हाटा थाना क्षेत्र के बरवा छत्तरदास निवासी जयराम प्रजापति और गोरखपुर के सिंघरिया स्थित एक कंसल्टेंसी से जुड़े अरविंद सिंह शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में जमीन दिलाने के नाम पर 70लाख की धोखाधड़ी:पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
    Next Article
    आजमगढ़ में युवक को गोली मारने वाला अरेस्ट:पत्नी से बातचीत करने से नाराज था, दोनों में हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment