Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत डीएम ने कटना नदी को गोद लिया:पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, खुद फावड़ा भी चलाया

    4 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में नदियों के अस्तित्व को बचाने और उन्हें स्वच्छ बनाने की प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कटना नदी को व्यक्तिगत रूप से गोद लिया है। इसके बाद मंगलवार को नदी के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। शुभारंभ से पहले हवन पूजन किया गया, जिसके बाद जिलाधिकारी ने स्वयं फावड़ा चलाकर कार्य का श्रीगणेश किया। सौंदर्यीकरण कार्य का औपचारिक शुभारंभ बरखेड़ा के भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम कंजा हरैया में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्वयं फावड़ा चलाकर श्रमदान का संदेश दिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके जिलाधिकारी ने नदी के कायाकल्प को लेकर अपनी गंभीरता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कटना नदी का पुनरुद्धार उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा लुप्त हो रही नदियों को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि कटना नदी के सौंदर्यीकरण और सफाई कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी, ताकि यह कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। नदी के पुनरुद्धार के इस सकारात्मक कदम से कंजा हरैया और आसपास के गांवों के लोगों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का मानना है कि नदी के साफ होने से पर्यावरण में सुधार होगा और जलस्तर भी बढ़ेगा। पुनरुद्धार कार्य के तहत नदी की खुदाई, जलकुंभी की सफाई और किनारों को व्यवस्थित करने की योजना है। इसके अतिरिक्त, नदी के तटों पर वृक्षारोपण भी किया जाएगा, जिससे भविष्य में यह स्थल एक दर्शनीय केंद्र के रूप में विकसित हो सके। जिलाधिकारी की इस पहल को जनपद में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती:BJP, कांग्रेस, सपा और AAP कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया
    Next Article
    अम्बेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित:जिलाधिकारी, एसएसपी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment