Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती:BJP, कांग्रेस, सपा और AAP कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सुबह से तमाम पार्टियों और संगठन के कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर स्थित उनकी मूर्ति के पास पहुंच कर श्रद्धांजलि दिए। बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रोग्राम में बीजेपी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह, पार्टी के उपजिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी शामिल हुए। साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहब सदैव हमारे दिलों में जीवंत बने रहेंगे- MLC देवेंद्र प्रताप इस दौरान MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- बाबा साहेब दुनिया भर के मानवता के उद्धारक हैं। बाबा साहब का सिद्धांत, उनका जीवन दर्शन समाज में गैर बराबरी के खाई को दूर करता है एक समरसता पूर्ण संविधान से संपन्न नागरिक को अधिकार देता है। इसलिए बाबा साहब सदैव हमारे दिलों में जीवंत बने रहेंगे। भीमराव ने न्याय की लड़ाई लड़ी वहीं डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भीमराव ने जिस तरह सामाजिक न्याय का नारा दिया। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। नरेंद्र मोदी जी 'सबका साथ सबका विकास' के संकल्प के साथ उस सपने को साकार कर रहे हैं। AAP कार्यकर्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में अंबेडकर चौराहे पहुंचे। सभी ने एक- एक करके माल्यार्पण किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहे के जोरदार नारे लगाएं। जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा- भारतीय इतिहास में आज के ही 1891 में एक ऐसे महापुरुष ने जन्म लिया था। जिसने शोषितों, वंचितों और दलितों के एक व्यवस्था बनाई। सबको शिक्षित करने के लिए एकजुट करने के लिए। समाज में आगे बढ़ने के लिए जो उन्होंने संदेश दिया, संविधान निर्माण में जो उनकी भूमिका रही वह एक धूमकेतु की तरह हमारे आसमान में जबतक यह कायनात रहेगी तब तक उनका नाम चमकता रहेगा। सत्ता में बैठे लोग संविधान को खत्म करने पर तुले हैं- विजय आज अंबेडकर जयंती पर हम सभी लोग यह प्रण करें कि हमलोग दलितों, शोषितों, वंचितों और जो दीनहीन हैं, सबके भलाई के लिए काम करें। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा किये जो छद्म लोग आज सत्ता पर बैठ कर संविधान का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान को खत्म करने पर तुले हुए हैं। आज उनके जन्मदिन के दिन हमलोग यह प्रण करेंगे कि संविधान की रक्षा अगर अपने प्राणों की आहूति देकर करनी पड़ी तब भी हम इस संविधान की रक्षा करेंगे। लेकिन तानाशाही रवैया नहीं सहेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से भी हुआ आयोजन इसी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीम राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। संविधान के निर्माण में अहम भमिका निभाई। बाबा साहब का मिशन पूरा करेगी कांग्रेस- जिलाध्यक्ष उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उनके जयंती पर यह संकल्प लेती है कि जो भी इनका मिशन रहा है, जो भी इनकी विचारधारा है, कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से उनकी विचारधारा के साथ है। उनके भावनाओं के साथ समर्पित करते हैं। और उनके मिशन को पूरा करने के लिए कांग्रेस का एक- एक कार्यकर्ता जी-जान से काम करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मना अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस:शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मॉक ड्रिल कर लोगों को किया जागरूक
    Next Article
    पीलीभीत डीएम ने कटना नदी को गोद लिया:पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, खुद फावड़ा भी चलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment