Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan फिर बेनकाब! Shoaib Akhtar के भाई के Funeral में LeT आतंकियों का जमावड़ा, हाफिज का बेटा भी मौजूद

    16 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर शुक्रवार को एक विवाद में फंस गए, जब लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े कथित आतंकवादियों ने इस्लामाबाद में उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। वीडियो में लश्कर के कई आतंकवादी अंतिम संस्कार में शामिल होते दिखे। सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो लश्कर या पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) ने जारी किया था, जो प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (JuD) का ही एक हिस्सा है। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की पहचान PMML के इस्लामाबाद प्रमुख इनाम-उर-रहमान कंबोह और उसके सदस्यों अब्दुल्ला तूर, हाफ़िज़ उमर और अमजद भट्टी के तौर पर की गई। लश्कर के संस्थापक हाफ़िज़ सईद के बेटे और PMML के सदस्य तलहा सईद को भी अंतिम संस्कार में शामिल होते देखा गया।इसे भी पढ़ें: Pakistan में टॉर्चर कानून पर HRCP की बड़ी चेतावनी, Shehbaz सरकार के System पर उठाए गंभीर सवालइस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की असलियत सबके सामने ला दी है और यह साबित कर दिया है कि इस्लामाबाद क्यों आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। गौरतलब है कि हाल के समय में यह दूसरी बार है जब तलहा को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में देखा गया है। इससे पहले अप्रैल में, वह प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के विशेष सहायक राणा सनाउल्लाह के साथ एक ही मंच पर मौजूद थे और दोनों ने काफी देर तक आपस में बातचीत भी की थी। भारत ने बार-बार इस बात पर चिंता जताई है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को मदद और छिपने की जगह देता है। साथ ही, भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) समेत दुनिया भर की संस्थाओं से इस्लामाबाद के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील भी की है। मार्च में अमेरिका की एक रिपोर्ट में भी इस बात को दोहराया गया था कि पाकिस्तान आतंकवादियों, खासकर भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। 25 मार्च को जारी यह रिपोर्ट 'कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस' (CRS) ने प्रकाशित की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान उन खास आतंकवादी समूहों और व्यक्तियों को देश में खुलेआम काम करने से रोकने के लिए "पर्याप्त कार्रवाई" करने में नाकाम रहा है।इसे भी पढ़ें: Poonch में Indian Army का बड़ा एक्शन, LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा, एजेंसियां हाई अलर्ट परशोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद का इस हफ़्ते की शुरुआत में निधन हो गया। हालाँकि, पाकिस्तानी दिग्गज ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई। शोएब ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे प्यारे बड़े भाई, शाहिद अख्तर, अल्लाह सुब्हानहु व तआला के पास चले गए हैं। नमाज़-ए-जनाज़ा का समय और जगह सुबह बताई जाएगी।Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से Ex cricketer Shoaib Akhtar's brother, Shahid Akhtar, died of heart attack.His funeral was attended by PMML leader Inam ur Rehman Kamboh and other LeT terrorists, raising questions over their presence.UN is silent !!pic.twitter.com/tqb8pLIxFF— News Algebra (@NewsAlgebraIND) June 27, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan में 'असली vs नकली' कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े
    Next Article
    Israel के खिलाफ शुरू हो गई बड़ी लामबंदी, ईरान के पाले में खड़ा हो गया कतर!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment