Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान से मिले गैंग को ऑर्डर, हर अकाउंट पर कमीशन:साइबर ठग इंजीनियरिंग का स्टूडेंट, 50 से ज्यादा बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर

    3 hours ago

    1

    0

    कोटा में साइबर ठगी नेटवर्क का पाकिस्तानी कनेक्शन भी मिला है। नेटवर्क का एक मेंबर पाकिस्तान हैंडलर से ऑर्डर ले रहा था। आारोपी मो. अमजद (21) इंजीनियरिंग स्टूडेंट है और करीब डेढ़ साल से ठगी नेटवर्क से जुड़ा है। जांच एजेंसियों के अनुसार अमजद के तीन साथी उसे बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाते थे। इसके लिए उन्हें कमीशन मिलता था। इन अकाउंट्स में ठगी का पैसा ट्रांसफर किया जाता था। दरअसल, कोटा के विज्ञान नगर थाने में 8 दिसंबर 2025 को 43 लाख 50 हजार की ठगी को लेकर शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने 16 अप्रैल को अमजद और उसके तीन साथियों को भोपाल से पकड़ा था। एमपी के सागर में बीटेक कर रहा है अमजद साइबर थाना SHO सतीशचंद्र ने बताया- आरोपी पिछले तीन साल से भोपाल में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने एमपी के सागर जिले के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करना बताया है। उसने सबसे पहले आसपास रहने वाले और काम करने वाले मजदूरों को टारगेट किया। आरोपी ने गिरोह के सदस्यों (दीपक, राहुल व विजय ) को एक अकाउंट उपलब्ध कराने के बदले 7 हजार रूपए देने का लालच दिया था। उनके जरिए बैंक अकाउंट खुलवाए। फिर पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा ठगी की गई रकम को उन्ही अकाउंट में ट्रांसफर करवाता था। कैसे चलता था पूरा खेल? राहुल, दीपक और विजय आरोपी अमजद को बैंक अकाउंट खुलवाकर उपलब्ध करवाते थे। आरोपी अकाउंट के साथ अकाउंट नंबर से जुड़ी सिम, एटीएम, बैंक पासबुक (पूरी किट) भी लेता था। फिर काम होने पर खाताधारक को वापस लौटा देता। जांच टीम को ऐसे 50 से ज्यादा अकाउंट के बारे में पता लगा है। इनके जरिए ठगी की रकम यूपीआई व कैश डिपॉजिट से ट्रांसफर करवाई गई थी। इसके बाद अमजद और उसका पाकिस्तानी हैंडलर इन अकाउंट्स से पैसों को खुद के और दूसरे अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे। खुद के भी 5 अकाउंट शुरुआती जांच में पुलिस को इंडिया में ऑपरेटर हो रहे 5 अकाउंट का पता लगा है। आरोपी ठगी की रकम को ठिकाने लगाने में खुद के अकाउंट भी यूज करता था। पुलिस इन अकाउंट की डिटेल खंगाल रही है। शुरुआत जांच में आरोपी के अकाउंट में 10 लाख रूपए जमा होने की बात सामने आई है। 9 फोन यूज करता आरोपी ने सबसे पहले भोपाल निवासी 80 साल के बुजुर्ग का अकाउंट यूज किया। जो उसके आसपास ही रहता था। इसके बदले आरोपी को कमीशन मिला। आरोपी के पास से 9 महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनमें 2 आईफोन है। एक एप्पल कंपनी का लैपटॉप, गूगल पे स्केनर, वाईफाई, 29 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म और 2 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। …. ये खबर भी पढ़िए… साइबर फ्रॉड गैंग के पाकिस्तान-दुबई से कनेक्शन:43 लाख की ठगी के 4 बदमाशों को पकड़ा, 29 ATM कार्ड, 13 बैंक पासबुक, मोबाइल-लैपटॉप समेत नकदी बरामद कोटा में साइबर ठगी की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस इनके विदेशी कनेक्शन भी खंगाल रही है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राइटर मधु किश्वर मामले में नया मोड:वीडियो वाले दंपति ने की इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन, चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा दूसरा नोटिस, 25 को बुलाया
    Next Article
    गोवा छोड़ अहमदाबाद लौटी अनुपमा, राही के सामने झुकने को हुई मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment