Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने सेना सऊदी अरब भेजी:हूती विद्रोहियों से मक्का-मदीना मस्जिद की रक्षा करेंगे; 5 महीने में हूतियों ने 300 हमले किए

    10 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट के तहत सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए अपनी सेना भेजी है। यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब की रक्षा में मदद करेंगे। पाकिस्तान मक्का और मदीना की दो पवित्र मस्जिदों की सुरक्षा में भी सहयोग करेगा। सऊदी अरब के अनुसार हूती विद्रोहियों ने कई बार मस्जिदों को निशाना बनाने की कोशिश की है। अमेरिकी संस्था एक्लेड के मुताबिक, पिछले 5 महीनों में हूतियों ने सऊदी अरब पर करीब 300 हमले किए हैं। इनमें 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुआ हमला भी शामिल है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा घायल हुए थे। सऊदी अरब में ही रहेंगे पाकिस्तान के सैनिक पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि सऊदी अरब की सुरक्षा करना दोनों देशों के बीच हुए पुराने रक्षा समझौते का भी हिस्सा है। पाकिस्तान के सैनिकों की तैनाती से सऊदी अरब की सुरक्षा मजबूत होगी। पाकिस्तान के अनुसार तैनाती के दौरान उसके सैनिक सऊदी अरब में ही रहेंगे। इस दौरान ये लोग सऊदी सेना के साथ मिलकर सुरक्षा से जुड़े काम करेंगें। तुर्किये ने अभी सऊदी में सेना नहीं भेजी तुर्किये ने अभी सऊदी अरब में अपनी सेना नहीं भेजी है। इसकी वजह यह है कि रक्षा समझौते को मंजूरी मिलने के बावजूद सैनिकों की तैनाती के लिए अलग संसदीय मंजूरी जरूरी है। फिलहाल तुर्किये की ओर से सऊदी अरब को एयर डिफेंस सिस्टम, हथियार और सैन्य तकनीक के जरिए मदद देने की तैयारी है। सऊदी पर हूती विद्रोहियों के हमले बढ़े सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच इस साल जुलाई में लड़ाई शुरू हुई थी। इससे पहले 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव कम था। अब हूतियों के हमले यमन की सीमा से आगे बढ़कर राजधानी रियाद तक पहुंच गए हैं। 10 अक्टूबर को रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हुआ हमला इस साल का सबसे बड़ा हमला था। इसके बाद हूतियों के हमले में रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट और अरामको की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। इन हमलों में लोग घायल भी हुए थे। सऊदी बोला- हूती बातचीत करें तो जंग खत्म हो जाएगी सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने यमन की जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को रॉयटर्स से कहा कि हूती विद्रोही संयुक्त राष्ट्र की शांति योजना पर बातचीत के लिए तैयार हो जाएं तो जंग कल ही खत्म हो सकती है। मलिकी ने चेतावनी दी कि हूती लड़ाकों को यमन की अंतरिम राजधानी अदन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। हूती लड़ाके फिलहाल शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर हैं। हूतियों ने सऊदी बंदरगाहों पर हमले की चेतावनी दी यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के लाल सागर तट पर मौजूद बंदरगाहों पर हमले की धमकी दी है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने रविवार को कहा कि जेद्दा पोर्ट समेत सऊदी अरब के सभी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा सकता है। हूतियों का कहना है कि सऊदी अरब ने यमन के रास ईसा बंदरगाह पर हमला किया है। इसी के जवाब में हमला हो सकता है। सरी ने बंदरगाहों पर काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से तुरंत वहां से हटने को कहा है। उन्होंने शिपिंग कंपनियों को भी अपने जहाज इन बंदरगाहों से निकालने की चेतावनी दी है। सऊदी ने 2015 में हूतियों के खिलाफ जंग शुरू की थी 2014 में हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद यमन में गृहयुद्ध शुरू हो गया। इससे पड़ोसी देश सऊदी अरब की चिंता बढ़ गई। उसे डर था कि ईरान के समर्थन वाले हूती उसकी सीमा तक अपना असर बढ़ा सकते हैं। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई अरब देशों के साथ मिलकर सैन्य गठबंधन बनाया और हूतियों पर हवाई हमले शुरू कर दिए। करीब 8 साल की लड़ाई के बाद भी हूतियों को हराया नहीं जा सका। बातचीत के बाद युद्धविराम हुआ लेकिन इस साल तनाव के बाद हमले बढ़ गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल में नेतन्याहू-आइजनकोट की बातचीत बेनतीजा:साथ सरकार बनाने पर सहमति नहीं बनी; नेतन्याहू ने आधे-आधे कार्यकाल PM रहने का ऑफर दिया था
    Next Article
    हसीना बोलीं- आजादी के बिना पाकिस्तानी जूतों तले होता बांग्लादेश:आज रहमान सरकार अत्याचार कर रही, स्वतंत्रता सेनानी को मारकर पेड़ पर लटकाया गया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment