Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हसीना बोलीं- आजादी के बिना पाकिस्तानी जूतों तले होता बांग्लादेश:आज रहमान सरकार अत्याचार कर रही, स्वतंत्रता सेनानी को मारकर पेड़ पर लटकाया गया

    12 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि अगर बांग्लादेश को आजादी नहीं मिली होती तो देश आज भी पाकिस्तानी सेना के जूतों तले दबा होता। तब किसी के प्रधानमंत्री बनने की जरूरत ही नहीं पड़ती। हसीना ने बांग्लादेश की मौजूदा तारिक रहमान सरकार पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने मयमनसिंह जिले में 1971 के स्वतंत्रता सेनानी शेख हुसैन अली की हत्या का मुद्दा उठाया। कहा कि हुसैन की हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया गया था। शेख हसीना ने ये बातें अवामी लीग के एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहीं। इसमें उन्होंने राजनीतिक हिंसा के दौरान मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों की भी बात की। जेल में बंद लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया शेख हसीना ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिरासत में रखे गए लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें दवाएं और इलाज तक नहीं दिया जा रहा। कई लोगों की जेल में मौत हो गई लेकिन उनके परिवारों को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी के ऐलान के बाद से PM रहमान की पार्टी BNP और हसीना की पार्टी अवामी लीग के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों दलों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। हाल के दिनों में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों और दुकानों को भी निशाना बनाया गया है। हसीना ने पिता मुजीब उर रहमान को भी याद किया हसीना ने अपने पिता शेख मुजीब उर रहमान को याद किया। हसीना ने कहा कि उनके पिता ने बांग्लादेश को आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया। अगर वे जिंदा रहते, तो देश आजादी के 10 साल के भीतर दुनिया के विकसित देशों में शामिल हो सकता था। हसीना ने कहा कि उनकी हत्या से बांग्लादेश के विकास का सपना अधूरा रह गया। शेख मुजीब उर रहमान को बांग्लादेश का संस्थापक कहा जाता है। उन्होंने पाकिस्तान से अलग बांग्लादेश बनाने की लड़ाई का नेतृत्व किया और 1971 में आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री बने। 1975 में सैन्य तख्तापलट के दौरान उनके घर में उनकी और परिवार के कई सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहली बार अपनी वापसी की तारीख बताई है। वे 16 दिसंबर को अपने देश लौटना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए तारिक रहमान सरकार से विमान भेजने की मांग की। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बताया कि हसीना सरकारी एयरलाइन बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट से दिल्ली से ढाका लौटना चाहती हैं। 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम में जीत हासिल की थी। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था। मुक्ति वाहिनी बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों का संगठन था। 5 अगस्त 2024 को देश छोड़कर भारत आई थीं बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण देने का फैसला सुनाया था। छात्रों ने इसका विरोध किया। उनकी मांग थी कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे। इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे आंदोलन पूरे देश में फैल गया। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में करीब 1,400 लोगों की मौत हुई थी। 5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना सैन्य विमान से भारत आ गईं। तब से वह भारत में रह रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान ने सेना सऊदी अरब भेजी:हूती विद्रोहियों से मक्का-मदीना मस्जिद की रक्षा करेंगे; 5 महीने में हूतियों ने 300 हमले किए
    Next Article
    ब्रिटेन में पुलिस को मुस्लिमों से बर्ताव की गाइडलाइन:मस्जिद के बाहर जूते उतारें, नमाज में दखल नहीं; विपक्ष बोला पुलिस जरूरत से ज्यादा झुक रही

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment