Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रिटेन में पुलिस को मुस्लिमों से बर्ताव की गाइडलाइन:मस्जिद के बाहर जूते उतारें, नमाज में दखल नहीं; विपक्ष बोला पुलिस जरूरत से ज्यादा झुक रही

    12 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन में पुलिसकर्मियों को मुस्लिमों से बर्ताव को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मी मस्जिद में जूते उतारें, नमाज पढ़ रहे लोगों को बीच में न रोकें और महिला-पुरुष से जुड़े धार्मिक रीति-रिवाजों का ध्यान में रखें। इस गाइडलाइन को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस जरूरत से ज्यादा झुक रही है और धार्मिक आधार पर अलग-अलग नियम अपना रही है। पुलिस काउंसिल ने गाइडलाइन पर सवाल उठने पर सफाई दी मुस्लिमों से बर्ताव के ये सुझाव नेशनल पुलिस चीफ्स काउंसिल (NPCC) की ओर से दिए गए हैं। विवाद के बाद NPCC ने कहा है कि धार्मिक मान्यताएं कानून या पुलिस की ड्यूटी से ऊपर नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी। NPCC का कहना है कि इस गाइडलाइन का मकसद अलग-अलग धर्मों और समुदायों को समझना है, ताकि पुलिस उनसे बेहतर तरीके से जुड़ सके। इसमें ईसाई, सिख, मुस्लिम और दूसरे समुदायों के संगठनों ने भी योगदान दिया है। विपक्ष बोला- पुलिस कुछ समुदायों को खुश करने में लगी है ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी रिफॉर्म यूके के नेता निगेल फराज ने इस गाइडलाइन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करने के बजाय कुछ समुदायों को खुश करने में लगी है। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड का सबूत बताया और गाइडलाइन वापस लेने की मांग की। वहीं, शैडो होम सेक्रेटरी क्रिस फिल्प ने भी कहा कि पुलिस को धर्म और रंग के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। ग्रूमिंग गैंग पर कार्रवाई न करने को लेकर घिरी थी पुलिस पुलिस की इस गाइडलाइन को लेकर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ब्रिटेन में पहले भी धार्मिक मामलों में पुलिस के रवैये पर विवाद हो चुका है। ब्रिटेन के रोदरहैम, रॉचडेल और टेलफोर्ड जैसे शहरों में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले सामने आए थे। इन मामलों में पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई न करने के आरोप लगे थे। 2025 में हुई एक सरकारी जांच में भी पुलिस और प्रशासन की गलतियां सामने आई थीं। जांच में बताया गया कि कुछ अधिकारी नस्लवाद के आरोप लगने के डर से आरोपियों की जांच करने से बचते रहे। इसका नुकसान यौन शोषण की शिकार लड़कियों को उठाना पड़ा। अब पुलिस की नई धार्मिक गाइडलाइन आने के बाद फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या धार्मिक भावनओं का ध्यान रखते हुए पुलिस अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हसीना बोलीं- आजादी के बिना पाकिस्तानी जूतों तले होता बांग्लादेश:आज रहमान सरकार अत्याचार कर रही, स्वतंत्रता सेनानी को मारकर पेड़ पर लटकाया गया
    Next Article
    रूसी हमलों की खबरें नहीं दिखा सकेगी यूक्रेनी मीडिया:जेलेंस्की ने लगाई रोक; नुकसान की जानकारी से रूस के दोबारा हमले का डर रहता है

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment