Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रूसी हमलों की खबरें नहीं दिखा सकेगी यूक्रेनी मीडिया:जेलेंस्की ने लगाई रोक; नुकसान की जानकारी से रूस के दोबारा हमले का डर रहता है

    13 hours ago

    1

    0

    यूक्रेन ने रूसी हमलों से हुए नुकसान की जानकारी मीडिया में दिखाने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को इस फैसले पर हस्ताक्षर किए। ANI के मुताबिक, अब मीडिया यह भी नहीं बता सकेगा कि हमले में क्षतिग्रस्त ठिकानों की मरम्मत करने में कितना समय लगेगा। ऊर्जा केंद्रों और दूसरी जरूरी जगहों पर सुरक्षा के लिए चल रहे काम की जानकारी देने पर भी रोक रहेगी। इसमें काम कितना पूरा हुआ है और कब तक पूरा होगा, यह बताना भी शामिल है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि नुकसान और मरम्मत में लगने वाले समय की जानकारी मिलने से रूस को पता चल सकता है कि उसके हमलों का कितना असर हुआ है। इससे उसे अगले हमलों की तैयारी करने में भी मदद मिल सकती है। युद्ध की शुरूआत से ही मीडिया पर सख्त नियम यूक्रेन में 2022 में रूस का हमला शुरू होने के बाद से ही मीडिया पर युद्ध से जुड़ी खबरें दिखाने को लेकर सख्त नियम लागू हैं। हालांकि, नए आदेश में यह साफ नहीं किया गया है कि पाबंदी कैसे लागू होगी और नियम तोड़ने पर मीडिया संस्थानों को क्या सजा मिलेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद ने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि रूस लगातार ऊर्जा ठिकानों और लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी व्यवस्थाओं को निशाना बना रहा है। इन पर हमलों से देश का कामकाज प्रभावित हो सकता है। परिषद ने यह भी चेतावनी दी कि रूस आगे भी इन ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। सर्दियों में बिजली कटौती से निपटने की तैयारी मीडिया पर रोक के साथ जेलेंस्की ने सरकार को एक महीने के अंदर जरूरी ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से बचाव के सिस्टम लगाने का आदेश भी दिया है। वहीं, क्षेत्रीय प्रशासन को बिजली की दूसरी व्यवस्था करने और सर्दियों में बिजली कटने से निपटने के लिए घरों को तैयार रखने को कहा गया है। पिछले कुछ हफ्तों में रूस ने यूक्रेन के बिजली सब-स्टेशनों और ग्रिड पर हमले तेज किए हैं। इन हमलों से राजधानी कीव, ओडेसा और मायकोलाइव समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। रूस ने 2 महीनों में पुलों पर सबसे ज्यादा हमले किए यूक्रेन में रूसी हमलों से पुलों को भी बड़े पैमाने पर निशाना बनाया गया है। AFP के मुताबिक, अक्टूबर और नवंबर में यूक्रेन के पुलों पर रूसी हमले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इससे पहले यूक्रेन ने भी रूस के पुलों पर हमले बढ़ाए थे। इस दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव के पुल रूस के निशाने पर रहे। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से वहां के जरूरी ढांचे को लगातार निशाना बनाया है। इससे सामान की सप्लाई और आम लोगों का आना-जाना प्रभावित हुआ है। वहीं, यूक्रेन ने भी युद्ध के मोर्चे पर, रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों और रूस के अंदर मौजूद पुलों और दूसरे जरूरी ठिकानों पर हमले तेज किए हैं। यूक्रेन ने रूस के ड्रोन यूनिट पर हमला किया यूक्रेन ने रूस के कब्जे वाले जापोरिज्जिया इलाके में शनिवार को रूसी सेना की खास ड्रोन यूनिट 'रुबिकॉन' के ठिकाने पर हमला किया है। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि इस हमले में 30 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए, जबकि 70 तक घायल हुए हैं। हमले में रुबिकॉन यूनिट के बड़े अधिकारी भी निशाने पर आए। यूक्रेन की सेना ने बताया कि इस हमले में ड्रोन पायलटों को ट्रेनिंग देने वाला ठिकाना, ड्रोन रखने की जगह और सैनिकों के रहने के ठिकाने तबाह हो गए। हमले के बाद इलाके में रखे गोला-बारूद में कई बार धमाके हुए। नवंबर में अबू धाबी में हुई रूस-यूक्रेन की बातचीत अमेरिका इन दिनों रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने और यूरोप की सुरक्षा के लिए एक बड़ी योजना तैयार करने की कोशिश कर रहा है। इसमें रूस, यूक्रेन और यूरोपीय देशों के बीच बातचीत शामिल है। ट्रम्प प्रशासन ने नवंबर में रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का नया दौर शुरू कराया था। इसके तहत दोनों देशों के नेताओं ने 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में मुलाकात की थी। बातचीत में यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी और युद्ध खत्म करने के संभावित तरीकों पर चर्चा हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन में पुलिस को मुस्लिमों से बर्ताव की गाइडलाइन:मस्जिद के बाहर जूते उतारें, नमाज में दखल नहीं; विपक्ष बोला पुलिस जरूरत से ज्यादा झुक रही
    Next Article
    अमेरिका में भूकंप से रनवे हिला,लैंड कर रही फ्लाइट लौटी:कैलिफोर्निया में छतों की टाइल्स टूटीं, दुकानों में सामान गिरा, 5.0 रही तीव्रता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment