Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल में नेतन्याहू-आइजनकोट की बातचीत बेनतीजा:साथ सरकार बनाने पर सहमति नहीं बनी; नेतन्याहू ने आधे-आधे कार्यकाल PM रहने का ऑफर दिया था

    11 hours ago

    1

    0

    इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट के बीच मिलकर सरकार बनाने पर सहमति नहीं बन सकी। दोनों नेताओं ने रविवार को 2 घंटे तक बातचीत की, लेकिन मीटिंग बेनतीजा रही। नेतन्याहू ने आधे-आधे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहने का ऑफर दिया था। इसके तहत पहले आइजनकोट और बाद में नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनना था। हालांकि, आइजनकोट ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। मीटिंग के बाद आइजनकोट ने कहा कि वे अपने गठबंधन के साथियों के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनने के बाद नेतन्याहू की पार्टी भी तय शर्तों पर इसमें शामिल हो सकती है। अक्टूबर के चुनाव में किसी को बहुमत नहीं मिला था। राष्ट्रपति ने आइजनकोट को 6 दिसंबर तक सरकार बनाने का समय दिया है। नाकाम रहने पर नेतन्याहू को मौका मिलेगा। वे भी बहुमत नहीं जुटा पाए, तो इजराइल में दोबारा चुनाव हो सकते हैं। नफ्ताली बेनेट और आइजनकोट के बीच बातचीत शुरू नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने की उम्मीद कम होने के बाद इजराइल में गादी आइजनकोट और नफ्ताली बेनेट ने गठबंधन बनाने पर सीधे बातचीत शुरू की है। बेनेट, आइजनकोट के गठबंधन में शामिल इकलौते नेता हैं, जो नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ एकता सरकार बनाने के पक्ष में थे। हालांकि, वे अति-रूढ़िवादी यहूदी धार्मिक स्कूलों (येशिवा) के छात्रों को सेना में भर्ती से बड़ी छूट देने के खिलाफ हैं। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर प्रस्ताव दिया था नेतन्याहू ने शनिवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा था कि एक नेता के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि वे निजी हितों को अलग रखकर देश के बारे में सोचें। उन्होंने लिखा, मैं इस बात के लिए तैयार हूं कि गादी आइजनकोट पहले प्रधानमंत्री बनें और कार्यकाल की शुरुआत में मैं उप प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालूं। नेतन्याहू इजराइल में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता हैं। उनका यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब आइजनकोट उन्हें सत्ता से हटाकर नई सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आइजनकोट बोले- लिकुड गंभीरता से बात नहीं कर रही आइजनकोट ने 27 नवंबर को कहा था कि वे लिकुड के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार हैं, लेकिन लिकुड इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्तों में दोनों पार्टियों की टीमें सिर्फ 5 बार मिली हैं। लिकुड ने बैठकें बढ़ाने की मांग भी नहीं मानी। आइजनकोट ने आरोप लगाया कि लिकुड तीन अहम मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है। 6 दिसंबर तक का वक्त, नहीं बनी सरकार तो फिर नेतन्याहू की बारी राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने 8 नवंबर को आइजनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हें 6 दिसंबर तक बहुमत जुटाना है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति उन्हें 14 दिन का और समय दे सकते हैं। आइजनकोट के लिए 7 दिसंबर की तारीख भी अहम है। इस दिन उनके बेटे गाल की मौत की तीसरी बरसी है। 25 साल के गाल की मौत गाजा में लड़ाई के दौरान हुई थी। अगर आइजनकोट तय समय में सरकार नहीं बना पाए, तो राष्ट्रपति दोबारा नेतन्याहू को मौका दे सकते हैं। अगर वे भी बहुमत नहीं जुटा पाए, तो इजराइल में फिर चुनाव हो सकते हैं। वहीं, नेतन्याहू की मुश्किल यह भी है कि उनकी सरकार को समर्थन देने वाली पार्टियों में फूट पड़ने की आशंका है। आइजनकोट के पास सरकार बनाने के 4 रास्ते हैं आइजनकोट ने सरकार बनाने के 4 रास्ते खुले रखे हैं। इससे वे अलग-अलग पार्टियों से बातचीत कर सकते हैं और अपनी शर्तों पर समझौता करने का दबाव बना सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में अवामी लीग के बंद के दौरान हिंसा:दो की मौत; कई जगह बम धमाके, पुलिस स्टेशन पर भी हमला
    Next Article
    पाकिस्तान ने सेना सऊदी अरब भेजी:हूती विद्रोहियों से मक्का-मदीना मस्जिद की रक्षा करेंगे; 5 महीने में हूतियों ने 300 हमले किए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment