Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में BJP अध्यक्ष के बयान पर बवाल:नवीन ने कहा- फौजी संकल्प करें AAP सरकार उखाड़ फेंकेंगे; रिटायर्ड कर्नल बोले- ये डर्टी पॉलिटिक्स

    3 hours ago

    3

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे के दौरान 18 नवंबर को जालंधर रैली में दिए बयान पर विवाद हो गया है। नवीन ने कहा था कि अगर पंजाब के फौजी संकल्प ले लें तो आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे। उनके इस बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) भड़क गई है। AAP प्रवक्ता ने कहा कि फौज और फौजियों को पॉलिटिक्स में नहीं घसीटना चाहिए। सेना का अपना सम्मान है और देश के लोगों के दिलों में जवानों के लिए अलग जगह है। वहीं, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने भी इसे गलत करार देते हुए कहा कि ये डर्टी पॉलिटिक्स है, कोई भी पार्टी हो, इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। सबसे पहले जानिए, BJP अध्यक्ष ने क्या कहा था नितिन नवीन समरसता संकल्प यात्रा के लिए बुधवार को जालंधर पहुंचे हुए थे। यहां रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब ने जब-जब अंगड़ाई ली है, तब-तब परिवर्तन लाया है। पंजाब के लोगों ने देश की सीमाओं पर सुरक्षा प्रहरी के रूप में खड़े होकर देश की रक्षा की है। AAP बोली- सब जानते है कि BJP ने कितना सम्मान किया पंजाब AAP के प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा नेतृत्व से फौज या फौजियों को राजनीति में नहीं घसीटने की अपील की। उन्होंने कहा कि जवानों के प्रति भाजपा ने जो किया है, वह सबने देखा है। रिटायर्ड कर्नल बोले- फौज-फौजियों को राजनीति में न लाएं रिटायर्ड कर्नल एसएस सोही ने इस बयान पर कहा कि फौज और फौजियों का अपना सम्मान है। उन्हें राजनीति में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस बोली- सेना प्रमुख को चिट्‌ठी भेजेंगे पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता वासु रंजन ने कहा- सेना या फौजियों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। वह इस मामले में सेना प्रमुख को भी चिट्‌ठी लिखेंगे। फौजी और सेना देश का सम्मान हैं। ये सभी के साझा हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटे शहरों में बेहतर कैंसर ट्रीटमेंट में मदद करेगा AI:मेडिकल रिपोर्ट पढ़कर इलाज के विकल्प सुझाएगा, डॉक्टरों को मिलेगी अमेरिकी विशेषज्ञों की सलाह
    Next Article
    यूपी वाली लइकी... से नेहा कक्कड़ को नचाने वाले Nishant Mukta छोड़ेंगे म्यूजिक, ज्वाइन करेंगे Bihar पॉलिटिक्स?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment