Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छोटे शहरों में बेहतर कैंसर ट्रीटमेंट में मदद करेगा AI:मेडिकल रिपोर्ट पढ़कर इलाज के विकल्प सुझाएगा, डॉक्टरों को मिलेगी अमेरिकी विशेषज्ञों की सलाह

    5 hours ago

    1

    0

    परिवार में किसी को कैंसर होने का पता चलते ही बीमारी के डर के साथ कई सवाल खड़े होते हैं। क्या मरीज को सही इलाज मिल रहा है? किस डॉक्टर के पास जाएं? दूसरे विशेषज्ञ की सलाह लें? इलाज का खर्च कैसे उठाएं? छोटे शहरों और गांवों में इनके जवाब ढूंढना आसान नहीं होता। भारत में कैंसर के बड़े अस्पताल हैं, अनुभवी डॉक्टर और इलाज की नई तकनीक भी है, लेकिन इनका फायदा हर मरीज तक नहीं पहुंच पाता। ज्यादातर विशेषज्ञ और सुविधाएं बड़े शहरों में ही उपलब्ध हैं। टेक्नोलॉजी कंपनी अर्बुदा USA के को-फाउंडर विवेक देशपांडे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए इस दूरी को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। मकसद छोटे अस्पतालों के डॉक्टरों तक कैंसर के इलाज से जुड़ी जानकारी, विशेषज्ञों की सलाह और नई रिसर्च पहुंचाना है। विवेक कहते है कि AI डॉक्टरों की मदद करेगा, उनकी जगह नहीं लेगा। इलाज के विकल्प और दवाओं की जानकारी मिलेगी कंपनी AI की मदद से डॉक्टरों को इलाज से जुड़े फैसले लेने में सहायता देने वाली तकनीक पर भी काम कर रही है। इसके तहत पांच तरह की सुविधाएं विकसित करने की योजना है। हालांकि, ये सुविधाएं अभी शुरुआती योजना और प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के स्तर पर हैं। इन्हें पूरी तरह जांचे-परखे मेडिकल गाइडेंस सिस्टम के रूप में लागू नहीं किया गया है। इसके लिए मेडिकल जांच, डेटा की सुरक्षा और डॉक्टरों की निगरानी जरूरी होगी। अमेरिका और भारत के डॉक्टरों को जोड़ने की योजना अर्बुदा USA के मुताबिक, वह ऐसे मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें मरीजों और इलाज कर रहे डॉक्टरों को अमेरिका के बड़े कैंसर संस्थानों में काम कर चुके विशेषज्ञों सहित अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट से जोड़ा जा सके। इसमें अमेरिका और भारत के मेडिकल विशेषज्ञों को जोड़ने पर जोर है। छोटे शहरों में मौजूद डॉक्टर के जटिल कैंसर केस को ऑनलाइन दूसरे देशों के विशेषज्ञों के सामने रख सकेगा। विशेषज्ञ इलाज के विकल्प सुधाएंगे और जरूरत होने पर मरीज को बड़े अस्पताल जाने की सलाह दे सकेंगे। इस मॉडल के पीछे सोच यह है कि अमेरिका में कैंसर रिसर्च और विशेष इलाज का अनुभव है, जबकि भारत में डॉक्टरों और तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर नेटवर्क की क्षमता है। हर शहर में बड़ा कैंसर अस्पताल बनाना जरूरी नहीं विवेक देशपांडे का कहना है कि हर छोटे शहर में विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल बनाना जरूरी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि वहां के डॉक्टरों को भी बड़े संस्थानों जैसी मेडिकल जानकारी और विशेषज्ञों की सलाह मिल सके। हालांकि, AI से अस्पतालों में जरूरी उपकरणों, विशेषज्ञ कर्मचारियों, दवाओं और मरीजों की प्रत्यक्ष देखभाल की जरूरत खत्म नहीं होगी। इसका मकसद डॉक्टरों का काम आसान करना और मरीजों तक बेहतर मेडिकल जानकारी पहुंचाना है। भारत में 2021 से 2025 के बीच कैंसर केस करीब 10% बढ़े विवेक देशपांडे तकनीक के जरिए देशों की दूरी पाटना चाहते हैं ------------------------------- यह खबरें भी पढ़ें…. कैंसर की 137 दवाएं सस्ती:48 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ₹2700 की दवा मरीज को ₹27000 में मिलना नरसंहार जैसा कैंसर की 137 दवाएं आज (9 नवंबर) से सस्ती हो गई हैं। दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,364 फॉर्मूलेशन की नई कीमतें जारी की हैं। इनमें 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटाए गए हैं। सबसे ज्यादा 96.45% की कमी की गई है। कीमतें घटने से मरीजों को हर साल करीब 3,540.38 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश का एक गांव, जहां कैंसर से 35 मौतें इस गांव के अलावा किसी और गांव में कैंसर की प्रॉब्लम नहीं है। यहां ये स्थिति आम हो गई है। अब भी 22 साल का एक लड़का और 18 महीने की एक बच्ची कैंसर से पीड़ित है। बहुत से लोग तो बीमारी के बारे में बताते ही नहीं है। शाजापुर के अमलाय पत्थर गांव की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुधा परमार आगे कहती हैं कि समस्या बहुत गंभीर है, लेकिन इसका कारण अभी तक पता नहीं चला है। यदि कैंसर की स्क्रीनिंग हो तो और मामले सामने आएंगे। पूरी खबर पढ़ें... एमपी में हर साल कैंसर से 45 हजार मौतें:80 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे, सरकारी अस्पतालों में इलाज का संकट मध्य प्रदेश में कैंसर के मरीजों और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 2021 में कैंसर के अनुमानित 79,871 मामले थे। 2025 में यह संख्या बढ़कर 88,297 हो गई, यानी 5 साल में करीब 8,400 नए मामले बढ़े। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के पूर्व विधायक श्रीनिवास वांगा BJP में शामिल, 2024 चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना ने टिकट काटा था
    Next Article
    पंजाब में BJP अध्यक्ष के बयान पर बवाल:नवीन ने कहा- फौजी संकल्प करें AAP सरकार उखाड़ फेंकेंगे; रिटायर्ड कर्नल बोले- ये डर्टी पॉलिटिक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment