Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब चुनाव से पहले AAP सांसद पर ED रेड:LPU समेत 9 ठिकानों पर जांच; 2 हफ्ते पहले राघव चड्‌ढा को हटा डिप्टी लीडर बनाए गए थे मित्तल

    8 hours ago

    1

    0

    पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की। आज सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। जांच चल रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है। इस रेड के बाद AAP नेताओं ने BJP को घेरा। CM भगवंत मान ने लिखा- भाजपा की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब देते हुए लिखा- आपकी पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। गंदगी साफ होगी। करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। चुनाव से पहले नेताओं पर एक्शन का ट्रेंड AAP ने इस रेड को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ा है। इससे पहले भी चुनावी राज्यों में एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। 13 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल को कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में ही 9 अप्रैल 2026 को कृष्णा दमानी पर साउथ पॉइंट एजुकेशन सोसाइटी फंड हेराफेरी और 28 मार्च 2026 को अमित गांगुली पर जमीन कब्जाने और जालसाजी के मामले में कार्रवाई की गई। इससे पहले 21 मार्च 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी ED ने चुनाव से पहले शराब नीति में गड़बड़ी के आरोप लगा गिरफ्तारी की थी। इसी मामले में तेलंगाना की नेता कविता पर 15 मार्च 2024 को रेड और गिरफ्तारी हुई थी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन पर 31 जनवरी 2024 को जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई की थी। दिल्ली शराब नीति मामले में ही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर 4 अक्टूबर 2023 और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 9 मार्च 2023 को रेड और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई थी। पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड से जुड़े इन नेताओं पर चुनाव से पहले रेड हुई हैं। ये वो राज्य थे जहां पर गैर-भाजपा सरकारें थीं। किस राज्य में चुनाव से कितने दिन-महीने पहले रेड पश्चिम बंगाल: यहां 23 अप्रैल 2026 को मतदान होना है। चुनाव से ठीक 10 दिन पहले (13 अप्रैल) रणनीतिकार विनेश चंदेल (आईपैक) की गिरफ्तारी। ममता बनर्जी ने कड़ा विरोध जताया। पंजाब: अशोक मित्तल के ठिकानों पर रेड (15 अप्रैल 2026)। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी 21 मार्च 2024 को हुई थी, जबकि यहां चुनाव 5 फरवरी 2025 को हुए। यह चुनाव से करीब 10 महीने पहले की कार्रवाई थी। तमिलनाडु: यहां भी 23 अप्रैल 2026 को चुनाव हैं। चुनाव घोषणा के बाद और वोटिंग से ठीक पहले राज्य के कई मंत्रियों और डीएमके के करीबी कारोबारियों पर जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी है। झारखंड: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी जनवरी 2024 में हुई, जबकि राज्य में चुनाव नवंबर 2024 के आसपास होने थे (लगभग 10 महीने का अंतर)। अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा… CM ने लिखा- टिपिकल मोदी स्टाइल CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड.. टिपिकल मोदी स्टाइल..। हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे। आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहे। केजरीवाल ने कहा- बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। CM भगवंत मान की पोस्ट… बिट्‌टू बोले- AAP चोरों और लुटेरों की पार्टी CM भगवंत मान की पोस्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- भगवंत मान, आपकी पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। पंजाब की जनता राज्य के मंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज करवा रही है और जांच एजेंसियां कुछ भ्रष्ट सांसदों को पकड़ रही हैं। PM मोदी की नीति स्वच्छ भारत है। इसके तहत गंदगी निश्चित रूप से साफ हो जाएगी। सिसोदिया ने कहा- चुनाव से पहले फौज का पहला दस्ता भेजा AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा- जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो मोदी अपनी चुनावी फौज का पहला दस्ता भेजते हैं- ED और CBI का। रेड करने का ड्रामा चलता है। फिर दंगे भड़काने वाली फौज जाती है। इसके बाद अमित शाह और मोदी के दौरे होते हैं। लेकिन मोदी ध्यान रखियेगा। ये पंजाब है। यहां बाबा साहेब और भगत सिंह से नफरत करने वालों की दाल नहीं गलने वाली। संजय सिंह ने कहा- पंजाब में BJP बुरी तरह हारेगी AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा- जहां-जहां चुनाव होता है BJP अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है। पंजाब चुनाव से पहले राज्यसभा में AAP के उपनेता अशोक मित्तल के घर ED की छापेमारी उसी की एक शुरुआत है। इस खेल से कोई फायदा नही। पंजाब में BJP बुरी तरह हारेगी। बलबीर सिंह बोले- पिंजरे में बंद पिटबुल को छोड़ा सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लिखा- भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए शर्मनाक और असंवैधानिक हथकंडे बेशर्मी से जारी रखे जा रहे हैं। अब पिंजरे में बंद पिटबुल (ED) को हमारे सांसद अशोक मित्तल पर छोड़ दिया गया है। हमारी पार्टी पर पिछली ईडी रेड से क्या हासिल हुआ? हमें परेशान करने और हमारे अधिकारों की हत्या करने के अलावा? कुछ नहीं। हम जीतेंगे। 2023 में पीएम मोदी से की थी मुलाकात 2023 में अशोक मित्तल ने अपने परिवार के साथ PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान मित्तल ने प्रधानमंत्री को 2019 में उनके एलपीयू दौरे की याद दिलाई। कौन हैं अशोक मित्तल अशोक मित्तल के पिता बलदेव राज मित्तल ने 1961 में 500 रुपए का कर्ज लेकर जालंधर कैंटोंमेंट एरिया में एक मिठाई की दुकान खोली थी। इसका नाम लवली स्वीट हाउस रखा। सबसे पहले 1968 में बड़े बेटे रमेश मित्तल ने पिता के इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 11वीं के बाद पढ़ाई ही छोड़ दी। इसके बाद 1977 में दूसरे बेटे नरेश भी व्यवसाय से जुड़ गए। देखते ही देखते लवली स्वीट फेमस हो गई। 1986 में ये जालंधर की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी मिठाई की दुकान हो गई। 1984 में अशोक ने भी पिता के व्यवसाय में कदम रख दिया। 2004 में बलदेव राज मित्तल का निधन हो गया था। 1991 में ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार शुरू किया अशोक पढ़ाई के साथ-साथ पिता की मिठाई के दुकान पर भी काम करते थे। वह अपने बड़े भाई की मदद करते थे। पढ़ाई पूरी हुई तो 1991 में अशोक ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार शुरू किया। बजाज कंपनी की डीलरशिप ले ली। 1996 में मारुति सुजुकी की डीलरशिप ली। देखते ही देखते अशोक पंजाब के टॉप ऑटोमोबाइल डीलर बन गए। 3.5 एकड़ जमीन लेकर कॉलेज की स्थापना की 2001 में अशोक ने फगवाड़ा में 3.5 एकड़ जमीन लेकर कॉलेज की स्थापना की। 2005 में लवली कॉलेज को प्राइवेट यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया। अब ये लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के नाम से पूरी दुनिया में जानी जाती है। करीब 50 देशों के 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं यहां पढ़ते हैं। अब इसका 600 एकड़ में विस्तार हो चुका है। 3600 से ज्यादा शिक्षक यहां पढ़ाते हैं। लवली ग्रुप का सालाना टर्न ओवर करीब 850 करोड़ का हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 7 की मौत:बच्चों-महिलाओं समेत 21 घायल, सिर फूटे, शरीर में कांच घुसे; डेढ़ किमी दूर उतरना था
    Next Article
    सम्राट के साथ डिप्टी सीएम बने नीतीश के 'विजय-बिजेंद्र', जानिए दोनों नेताओं का बैकग्राउंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment