Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED रेड:9 ठिकाने खंगाल रही टीमें; CM मान बोले- टिपिकल मोदी स्टाइल, केजरीवाल ने कहा- BJP की चुनावी तैयारी

    6 hours ago

    2

    0

    पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की है। आज सुबह 9 बजे ED की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। जांच चल रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। दिल्ली की टीम ने जालंधर में रेड की जानकारी के मुताबिक ED की दिल्ली टीम ने जालंधर और फगवाड़ा में लवली ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर समेत कई स्थानों पर चल रही है। इसके अलावा, मित्तल के परिवार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर भी जांच की जा रही है, जिनमें उनके भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के ठिकाने शामिल हैं। CM ने लिखा- टिपिकल मोदी स्टाइल CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड.. टिपिकल मोदी स्टाइल..। हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे। आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहे। केजरीवाल ने कहा- बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। CM भगवंत मान की पोस्ट… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल बोले-जज के बच्चे सॉलिसिटर-जनरल के साथ काम करते हैं:ऐसे में जज उनके खिलाफ आदेश कैसे दे पाएंगी; CBI के वकील हैं तुषार मेहता
    Next Article
    सम्राट चौधरी 11 बजे बिहार CM पद की शपथ लेंगे:सीएम सिक्योरिटी मिली; सम्राट हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment