Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की:हरदोई में पहली पत्नी की शिकायत पर तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई शहर में मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी शीनू शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पति सूरज शर्मा ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। इस मामले में शहर कोतवाली में शुक्रवार को आधी रात के बाद 3:27 बजे सूरज शर्मा, उसके भाई रोहित और मां मंजू शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शीनू के अनुसार, उनकी शादी 3 दिसंबर 2023 को सूरज शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न करने पर सूरज, उसका भाई रोहित और मां मंजू शर्मा उनकी पिटाई करते थे। आरोपियों ने उन्हें जलाने की भी कोशिश की, जिससे शीनू बाल-बाल बचीं। इसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में उनका एक मुकदमा पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। पति ने दूसरी शादी की शीनू ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को सूरज कन्हईपुरवा निवासी एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। सूरज ने युवती को बताया कि उनका तलाक हो चुका है और फिर उससे शादी कर ली। जब शीनू इस मामले में अपनी ससुराल गईं तो आरोपियों ने उनका गाली-गलौज किया। महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जहां कथित रूप से सास मंजू शर्मा ने कहा कि वह अपने बेटे की चार शादियां करेंगी और शीनू को जो करना है, कर लेना चाहिए। शहर कोतवाली ने की जांच शुरू शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया:खुद का गला रेता; नशे की लत को लेकर हुआ विवाद, दोनों अंबेडकरनगर रेफर
    Next Article
    गोंडा में 17.97 लाख लीटर ईंधन उपलब्ध:213 में से 15 पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म, दोपहर तक आपूर्ति की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment