Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा DM ने लेखपालों पर की कार्रवाई:थाना समाधानदिवस में अनुपस्थित रहने का मामला, शोकॉज जारी करने के निर्देश

    1 hour ago

    2

    0

    प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आज शनिवार को गोंडा के देहात कोतवाली में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने थाना समाधान दिवस का आयोजन किया था। जहां उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर समाधान के निर्देश दिए है। इस दौरान, थाना समाधान दिवस से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए दो लेखपालों, सदर तहसील के फय्याज अहमद और स्वामीनाथ, पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की। इन दोनों लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस का जवाब मिलने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें हटवाया जाए और जमीन खाली कराई जाए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के थाना समाधान दिवस के दौरान कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही पुलिस अधिकारियों के सहयोग से समाधान कर दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि भविष्य में आने वाली शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर, शिकायतकर्ता और संबंधित पक्षों को बुलाकर मौके पर ही समाधान किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सदर एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए गए कि अगले थाना समाधान दिवस में सभी लेखपालों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। अनुपस्थित रहने वाले लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। लेखपाल बिना किसी सूचना के गायब थे उन्हें शोकॉज नौकरी जारी की गई है शिकायतों का गंभीरता पूर्वक निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के न्यू लाइफ अस्पताल में नवजात की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    हाईकोर्ट ने पूछा- मस्जिद सील करने का कानूनी अधिकार है:यूपी सरकार से मांगा जवाब, सुनवाई का अवसर दिए बिना कैसे सील किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment